खरीदना है Electric Scooter तो ये पांच हैं सबसे बेहतर विकल्‍प, लिस्‍ट में Bajaj, Ather से लेकर Ampere तक हैं शामिल - electric scooters in india 2026 bajaj chetak ather 450x to ampere options

Published on 20 जुल॰ 2026

भारतीय बाजार में लगातार इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स की मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं। Baj ...और पढ़ें

HighLights

  1. भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग लगातार बढ़ रही है

  2. बजाज चेतक, टीवीएस आईक्यूब जैसे प्रमुख विकल्प शामिल

  3. प्रत्येक स्कूटर की रेंज और एक्स-शोरूम कीमत बताई गई

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईवी के स्‍कूटर सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं। रेंज और कीमत के मामले में कौन से विकल्‍प सबसे बेहतर हो सकते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Bajaj Chetak

बजाज की ओर से चेतक को इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। साथ ही इसमें 3.5 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे 153 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.33 लाख रुपये है।

TVS iQube

टीवीएस की ओर से आई क्‍यूब को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें 5.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इस स्‍कूटर को सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.72 लाख रुपये है।

Ampere Magnus G Max

एंपियर की ओर से भी भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर मैग्‍नस जी मैक्‍स को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें निर्माता की ओर से 3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है।

Ather 450X

एथर की ओर से भी बाजार में 450एक्‍स को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में भी कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में 6.4 KWh की क्षमता की बैटरी मिलती है। जिससे इस स्‍कूटर को 161 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.54 लाख रुपये है।

Vida VX2 Plus

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर Vida VX2 को ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर में 4.4 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे 187 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इस स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम कीमत 1.14 लाख रुपये है।