Drishyam 3: अक्षय खन्ना नहीं, इस बार 'दृश्यम 3' में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

Published on 29 सित॰ 2026

Drishyam 3: अक्षय खन्ना नहीं, इस बार ‘दृश्यम 3’ में धमाल मचाएंगे जयदीप अहलावत, दोनों में कौन है ज्यादा अमीर?

जयदीप अहलावत और अक्षय खन्ना

Drishyam 3: अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है. लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस बार फिल्म को लेकर ज्यादा माहौल इसलिए भी सेट है, क्योंकि मेकर्स ने क्लियर किया है कि हिंदी वर्जन की कहानी मोहनलाल की ओरिजिनल मलयालम फिल्म से अलग होगी. फिल्म में इस बार कास्टिंग को लेकर भी बड़ा फेरबदल हुआ है. ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण देशमुख का दमदार रोल निभाने वाले अक्षय खन्ना नहीं दिखेंगे. उनकी उनकी जगह फिल्म में पावरहाउस एक्टर जयदीप अहलावत की एंट्री हुई है. जानिए दोनों में कौन ज्यादा अमीर हैं?

दरअसल जयदीप का किरदार अक्षय खन्ना का रिप्लेसमेंट नहीं है. बल्कि कहानी में एक बिल्कुल नया क्राइम ब्रांच ऑफिसर इंट्रोड्यूस किया गया है. क्योंकि अक्षय खन्ना शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए थे. जिसके बाद जयदीप अहलावत ने अभिषेक पाठक से पूछा कि क्या वो फिल्म में पुराना रोल करेंगे या फिर नए किरदार को लाया जाएगा. तो डायरेक्टर ने 7 दिनों में ही एक नया किरदार तैयार किया था. जिसे अब 2 अक्टूबर को जयदीप निभाते दिखेंगे. बॉलीवुड के इन दो बेहतरीन एक्टर्स में से कमाई और प्रॉपर्टी के मामले में कौन कितना आगे है?

जयदीप अहलावत की कुल कमाई?

‘पाताल लोक’ से लेकर ‘राजी’ और ‘जाने जान’ जैसी फिल्मों और सीरीज तक… अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले जयदीप अहलावत के पास इस वक्त प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं हैं. ओटीटी और बड़े पर्दे पर लगातार हिट देने के बाद उनकी फीस में भारी बढ़ोतरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जयदीप अहलावत की कुल संपत्ति लगभग 28 करोड़ रुपये है. जयदीप ने मुंबई में अपने लिए प्रीमियम प्रॉपर्टी खरीदी है. वहीं, उनके पास करीब 1.3 करोड़ रुपये से ज्यादा की लग्जरी SUV मर्सिडीज-बेंज GLS कार भी है.

अक्षय खन्ना की नेटवर्थ का खुलासा

तीन दशकों से इंडस्ट्री में एक्टिव अक्षय खन्ना काफी गिन चुनके फिल्मों में काम करते हैं. हाल ही में ‘धुरंधर’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों में शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनकी ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय खन्ना की कुल संपत्ति 167 करोड़ रुपये है. वहीं, अक्षय खन्ना के पास मुंबई में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं.

अगर दोनों एक्टर्स की नेटवर्थ की तुलना की जाए, तो अक्षय खन्ना संपत्ति के मामले में जयदीप अहलावत से काफी आगे हैं. हालांकि, जिस तेजी से जयदीप अहलावत बड़े बजट की फिल्मों और लीड रोल्स का हिस्सा बन रहे हैं. उनकी नेटवर्थ में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button