Delhi Rice Scam: दिल्ली में 5 करोड़ किलो चावल की चोरी का आरोप, सौरभ भारद्वाज का बड़ा दावा, CBI ने दर्ज किया केस
Delhi Rice Scam: दिल्ली में 5 करोड़ किलो चावल घोटाले को लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने गंभीर आरोप लगाए हैं, इसके अलावा उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की भूमिका की भी जांच करने के लिए भी कहा है।
दिल्ली में चावल घोटाले को लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का दावा।
- Published: 01 Sep 2026, 05:34 PM IST
- Last Updated: 01 Sep 2026, 05:35 PM IST
Delhi Rice Scam: दिल्ली में गरीबों के लिए आवंटित चावल में कथित घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दावा करते हुए कहा है कि करीब 5 करोड़ किलो चावल की चोरी हुई है। इसे लेकर CBI की तरफ से FIR दर्ज की गई है। सौरभ भारद्वाज ने मांग उठाई है कि CBI दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की भूमिका की भी जांच करे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि CBI की FIR में गरीबों के लिए निर्धारित चावल की लूट का मामला सामने आया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "जो लोग गरीबों के हिस्स का चावल लूटते हैं, क्या वे राक्षस नहीं हैं?
आम आदमी पार्टी का कहना है कि, दिल्ली सरकार की ओर से भारतीय खाद्य निगम (FCI) को NEERMAC को चावल आवंटित या डायवर्ट करने के लिए NOC दी गई थी। भारद्वाज ने दावा किया है कि यह चावल राज्य सरकार के लिए था, और इसका इस्तेमाल गरीबों के बीच बांटने के लिए किया जाना था। उन्होंने कहा कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले में दावा करते हुए कहा था कि उन्होंने केवल NEERMAC के अनुरोध को आगे बढ़ाया था।
Neither NERAMAC nor FCI could take away subsidised rice without authorisation of Delhi Govt. This authorisation/ NOC was given by Addl Com of FCS Dept.
He has in writing given to dept that he acted on directions of Minister Manjinder Singh Sirsa and after discussion with Sirsa.… https://t.co/DUsKQjkbow
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 1, 2026
NEERMAC ने अपने कम्युनिकेशन में कहा था कि चावल दिल्ली के गरीब लोगों में बांटा जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर ऐसा था तो यह क्यों नहीं पूछा गया कि करीब 31 मीट्रिक टन चावल एक महीने के भीतर दिल्ली में किस तरह बांट दिया गया?
सौरभ भारद्वाज ने संबंधित नौकरशाह अरुण कुमार झा के लिखित जवाब का भी हवाला दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि झा ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में कहा था कि NEERMAC से जुड़ा मामला दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ चर्चा में आया था।
आप ने आरोप लगाया था कि गरीबों के लिए तय चावल को बाद में हरियाणा की एक फर्म की ओर डायवर्ट कर दिया गया. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मामले में CBI की FIR दर्ज होने के बाद अब जांच एजेंसी को मंत्री सिरसा की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए।