Delhi Murder Case: दिल्ली के कालिंदी कुंज में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस सॉल्व करते हुए एक युवक की हत्या के आरोप में उसके पिता समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
दिल्ली में बेटे की हत्या के आरोप में पिता और उसका साथी गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- Published: 29 Aug 2026, 11:39 AM IST
- Last Updated: 29 Aug 2026, 11:39 AM IST
Delhi Murder Case: दिल्ली के साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल पुलिस ने 38 साल के गुल हसन की हत्या के आरोप में 64 साल के पिता तालुकदार अंसारी और 49 वर्षीय मोहम्मद वसीम उर्फ अकरम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने गुल हसन की डॉक्टर के पास ले जाने के बहाने हत्या कर दी, जिसके बाद उसका शव कालिंदी कुंज के पास एक लावारिस कंटेनर में फेंककर दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
पुलिस का कहना है कि 23 अगस्त 2026 को कालिंदी कुंज के पास कच्ची कॉलोनी में एक लावारिस कंटेनर के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना कंक्रीट का पत्थर भी बरामद किया है. आशंका जताई गई है कि इसी पत्थर से कूचकर गुल हसन की गई है।
सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित था मृतक
बता दें कि जब पुलिस को शव मिला था, तब मृतक की पहचान तत्काल नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद मृतक की पहचान गुल हसन के तौर पर की। जांच में पता लगा है कि गुल हसन सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित था। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार, परिचितों और मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई।
सिर पर पत्थर से हमला और गला घोंटा
पुलिस को जांच के दौरान उसके पिता तालुकदार अंसारी और उसके साथी मोहम्मद वसीम पर शक हुआ। पुलिस ने दावा करते हुए पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, गुल हसन को इलाज के बहाने कंटेनर तक ले जाया गया था। वहां वसीम ने कथित तौर पर उसके सिर पर कंक्रीट के पत्थर से हमला किया।
इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की, और कपड़े की रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार, खून से सने कपड़े और रस्सी बरामद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस हत्या की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, जिसके लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी।