Delhi Jantar Mantar Protest:दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन (Delhi Jantar Mantar Protest) बुलाया था। दिल्ली पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स की वजह से प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर नहीं पहुंच सके। CJP फाउंडर अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) को भी हिरासत में लिया गया। बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा (Sambit Patra) ने कहा कि राजधानी को बंधक बनाने की कोशिश नाकाम हुई। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को भी नालायक नेता बताया।
‘सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं जाते?’ राहुल गांधी पर बरसे पात्रा, कहा—‘नालायक नेता’
‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को घेरा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं जाते। पात्रा ने तीखी टिप्पणी… pic.twitter.com/W9a4Ofr1zc
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 10, 2026
'जंतर-मंतर पर जो हो रहा, वो भारत की कहानी नहीं'
BJP राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो हो रहा है, टीवी पर जो दिख रहा है और सोशल मीडिया के कुछ हैंडल पर जंतर-मंतर को दिखाया जा रहा है, वो भारत की कहानी नहीं है।
'आगजनी और मारपीट की कोशिश थी'
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि भारत शांत है, भारत सुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है मगर दिल्ली के एक कोने में कुछ अराजक तत्व जिस तरह से अराजकता कर रहे हैं, वो भी कुछ दिनों से हम देख रहे हैं। हालांकि, मैं आपको कह सकता हूं कि आज अराजक तत्वों का जो फेल कार्यक्रम हम देख रहे हैं, वो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। ये कोशिश थी कि भारत को बंधक बनाया जाए, राजधानी को बंधक बनाया जाए, कोशिश थी कि आगजनी और मारपीट हो।
'भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत'
बीजेपी प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि वो चाहते थे दिल्ली की सड़कों पर लड़ाई हो मगर आज भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत हुई है। जिस तरह लोकतंत्र ने दिल्ली में प्रदर्शन किया है और जिस तरह से सारा विषय कंट्रोल में हैं, मैं ये दोहराना चाहता हूं कि अराजकतावादी विफल हो गए और उनका यह कार्यक्रम नहीं चलने वाला है। संबित पात्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बंद बुलाया था। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन था। आज कुछ दूसरे तत्वों ने प्रदर्शन किया है। फिर 12 तारीख को एक प्रदर्शन बुलाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: राहुल गांधी और CJP पर बरसे BJP अध्यक्ष, बोले- देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश
राहुल गांधी को बताया नालायक नेता
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि एक कालखंड में किस तरह से भारत में स्थितियों को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। मगर उसके पीछे के नीयत को भी समझिए। अराजकतत्वों के अंदर भी अराजकता है कि किसे श्रेय मिले। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में गुत्थम-गुत्थी चल रही है। कल कुछ राजनेता राष्ट्रपति भवन गए थे। वहां से बाहर निकलने के बाद राहुल गांधी का बयान एक नालायक नेता के बयान के बराबर है। कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि राष्ट्रपति को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश हुई हो मगर एक नालायक नेता ने राष्ट्रपति महोदया को सड़क की लड़ाई में घसीटने की कोशिश की।
लेखक
![]()