Delhi Jantar Mantar CJP Protest Live Update: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल राय को हिरासत में लिया गया। वहीं, AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पुलिस वैन को घेर लिया। इस दौरान दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हुए और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई।
जंतर-मंतर की ओर निकले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई प्रदर्शनकारी INA के पास से जंतर-मंतर की ओर विरोध मार्च पर निकले। नेहा बोरा AIIMS के पास योगेंद्र यादव के साथ मार्च में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने के साथ ही पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ानी शुरू कर दी। जहां इन सभी को हिरासत में ले लिया गया।
ध्रव राठी को पुलिस ने हिरासत में लिया
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर (CJP Jantar Mantar Protest) पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की वजह और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।
#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd
— ANI (@ANI) October 10, 2026
पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
1000 से ज्यादा लोग हिरासत में
इंदिरा चौक पर अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। (CJP Protest Delhi) बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी
कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है
दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स
जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/10/delhi-police-route-divert-2026-10-10-08-26-06.webp)
चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई
इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, साय सरकार का किसानों को तोहफा