Delhi EWS Admission Result: नर्सरी, केजी और कक्षा 1-2 में एडमिशन की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, edudel.nic.in से डाउनलोड करें पीडीएफ

Published on 12 जुल॰ 2026

एजुकेशन

  • Authored by: वर्षा कुशवाहा
  • Updated Jul 12, 2026, 06:20 PM IST

Delhi EWS Admission Result: DoE द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और 2 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जारी कर दी गई है। इसे लेख में दिए आसान स्टेप के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

Image

Delhi EWS Admission Result (Photo - AI)

Delhi EWS Admission Result: शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों में नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और 2 में एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि यह लिस्ट डिजिटल ड्रॉ के सिस्टम के तहत जारी की गई है। जिन बच्चों के माता-पिता ने एडमिशन के लिे आवेदन किया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए माता पिता को केवल डीओई की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाना है और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड करनी है।

डीओई की वेबसाइट के अलावा कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

डीओई की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा बच्चे के माता-पिता ने जिस स्कूल के लिए आवेदन किया था, उसकी आधिकारिक वेबसाइट या स्कूल में जाकर भी रिजल्ट को लेकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में क्या डिटेल होगी

DoE द्वारा जारी नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और 2 में प्रवेश के लिए जारी मेरिट लिस्ट में छात्र का नाम, कक्षा, रजिस्ट्रेशन नंबर और स्कूल को़ दिया गया होगा। इसके आधार पर पेरेंट्स संबंधित स्कूल में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर फीस का भुगतान कर सकते हैं।

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

स्टेप 1 - मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए edudel.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए व्हाट्स न्यू के सेक्श पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - वहां दिए गए 2nd ड्रॉ के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपकी मेरिट पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगी।

स्टेप 5 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

चाहिए होंगे यह जरूरी दस्तावेज

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • माता-पिता का आईडी प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र
  • डीजी या सिंगल पैरेंट कोटा के पत्र (यदि है तो)

8 हजार से अधिक छात्रों का हुआ एडमिशन

जारी लिस्ट के अनुसार, बात करें तो इस साल नर्सरी, केजी, कक्षा 1 और 2 में करीब 8,976 बच्चों को एडमिशन मिला है। अब माता-पिता बच्चों के संबंधित स्कूल में जाकर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha

वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

  • Hindi News
  • Education

End of Article