अमरोहा में CWC ने लिया शादी का संज्ञान: अमरोहा में तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, लड़कियां बोलीं- हमने अपनी मर्जी से शादी की है - Amroha News
Published on 24 जुल॰ 2026
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Amroha
Amroha Minor Girl Marriage Controversy | CWC Investigation & Viral Video
रोहित प्रजापति | अमरोहा5 घंटे पहले
कॉपी लिंक
कैमारमैन ने तीन बहनों से मंदिर में शादी की थी।
अमरोहा में तीन बहनों का एक युवक से शादी करने का मामला सुर्खियों में बना है। इस मामले का बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है और 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। सोशल मीडिया पर लगातार तीन बहनों में सबसे छोटी बहन के नाबालिग होने का दावा किया जा रहा था। लेकिन लड़कियां इससे इंकार कर रही हैं।
धौरिया गांव की रहने वाली अलका (20), देविका (19 साल) और संतोष कुमारी उर्फ छवि बहनें हैं। तीनों इंस्टाग्राम-फेसबुक पर वीडियो कंटेंट बनाती हैं। अल्का और संतोष सगी बहने हैं, जबकि देविका उनकी मौसी की बेटी है। देविका बचपन से ही अल्का और संतोष के साथ पली-बढ़ी है।
पहले वीडियो में पति बना फिर असली में
श्यामपुरी गांव का रहने वाला विकास उर्फ विक्कू तीनों बहनों का कैमरामैन है। वह पिछले 6 महीने से तीनों के लिए काम करता था। साथ ही गांव से जुड़ी कहानियों में पति का रोल निभाता था। तीनों बहनों का कहना है कि वह हमेशा से साथ रहना चाहती थीं, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। 17 जुलाई को तीनों ने मंदिर में विकास के साथ शादी कर ली।
तीनों दुल्हनों की मांग में भरा था सिंदूर
मंदिर में कैमरामैन ने बारी-बारी से तीनों की मांग में सिंदूर भरा और दुल्हनों ने पैर छूकर पति का आशीर्वाद लिया। हालांकि, शादी में दोनों परिवारों से कोई शामिल नहीं हुआ। इस शादी का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार शाम 5 बजे वीडियो सामने आया। तीनों बहनों ने वीडियो जारी अपना बचाव किया। इसमें कहा- पहले जमाने में राजा दशरथ थे, जिनकी तीन रानियां थीं। फिर हमने क्या गलती की है।
लड़कियों को जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था तो तीनों खुश नजर आ रही थीं।
माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की
तीनों बहनों ने कहा- हम लोगों ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी, लेकिन अब वो भी राजी हैं। कुछ हिंदूवादी संगठन सवाल उठा रहे हैं। तो हमारी शादी सनातन के खिलाफ कैसे है? राजा दशरथ भी तो हिंदू थे। उनकी भी तीन शादियां हुई थीं। हम गलत कैसे हो सकते हैं? अगर हम अपराधी हैं तो वे भी गलत थे।
हिंदूवादी संगठन भी जता चुके हैं आपत्ति
शादी के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है। पहले हिंदूवादी संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इस पर लड़कियों ने वीडियो बनाकर जवाब दिया था। इसके बाद गुरुवार को पुलिस ने तीनों से करीब 3 घंटे पूछताछ की थी। अब CWC ने इसका संज्ञान लिया है।
तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट
डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, संतोष कुमारी उर्फ छवि की उम्र 15 साल है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने हसनपुर पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी से तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा है। घर वालों ने अपनी बेटियों से दूरी बना ली है।
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
आजम के लिए जिंदा हुआ नया 'अतीक अहमद': नसीम सोलंकी से टक्कर लेंगे अन्नु अवस्थी, एक्स गर्लफ्रेंड सांसद जी को बख्शेगी नहीं1:50
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी के 52 शहरों में बारिश, रोड पर नाव चली: डैम ओवरफ्लो, 4 नदियां खतरे के निशान के पार; कल 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
1:12
कॉपी लिंक
शेयर
सपा नेताओं की पुलिस से झड़प, दरोगा ने पिस्टल निकाली: यूपी में CJP के समर्थन में वकील-छात्र सड़क पर उतरे; SDM को गुलाब दिए
1:35
कॉपी लिंक
शेयर
सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत-2 लापता: शवों के चीथड़े उड़े, 100 मीटर दूर गिरे हाथ-पैर और सिर; घरों की दीवारें हिलीं