CSK में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मान ली अगर MI की ये शर्त तो येलो जर्सी में मचाएंगे धमाल, इन खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड

Published on 27 जुल॰ 2026

Hardik Pandya Trade : हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. हार्दिक मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में जा रहे हैं.

Hardik Pandya Trade : हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. हार्दिक मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में जा रहे हैं.

author-image

New Update

Hardik Pandya

Hardik Pandya Photograph: (AFP)

Hardik Pandya Trade : आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या का ट्रेड सबसे बड़ा चर्चाओं का विषय बना हुआ है. ताजा खबरों की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से ट्रेड करने वाली है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रेड होने के लिए तैयार है. MI उनको ट्रेड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं CSK हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ने के लिए हर प्रयास कर रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर लगातार बातचीत जारी है. मुंबई और सीएसके एक दूसरे के समाने अपनी-अपनी शर्ते रख रही हैं. 

चेन्नई सुपर किंग्स जिन खिलाड़ियों के बदले में मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड करना चाह रही है. मुंबई इंडियंस उन टर्म और कंडीशन पर तैयार नही है. इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ट्रेड फिलहाल के लिए रुका हुआ है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक पांड्या मुंबई से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स में जाने वाले हैं. तो ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, हार्दिक पांड्या किन खिलाड़ियों के बदले में किन शर्तों के साथ MI से CSK में जाने वाले हैं.

हार्दिक पांड्या MI से CSK में जाने के लिए तैयार

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्रेड करने के लिए बड़ी मांग रखी है. एमआई चेन्नई सुपर किंग्स से शिवम दुबे और युवा टेलेंट आयुष म्हात्रे को चाहती है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी ये डिमांड अस्वीकार कर दी है. वो आयुष म्हात्रे को अपनी टीम से जाने नहीं देना चाहते हैं. 

इसके बदले में चेन्नई सुपर किंग्स में हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने के लिए मुंबई इंडियंस को शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस देने की पेशकश की है. इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई इंडियंस को इन दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ ₹10 करोड़ नकद देने के लिए भी तैयार है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया है.

🚨 IPL TRANSFER BOMBSHELL! 🔥

A blockbuster trade could be brewing between Chennai Super Kings and Mumbai Indians. 👀

🏏 CSK's Target: Hardik Pandya 🔄

💥 MI's Demand: Shivam Dube + rising star Ayush Mhatre.

❌ CSK have reportedly refused to part ways with Mhatre.

💰 CSK's… pic.twitter.com/iAkNN898qt

— 𝐀𝐥𝐢𝐧𝐚_𝐪𝐮𝐞𝐞𝐧 (@alina_queenn) July 27, 2026

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर दोनों टीमों के बीच भले ही फिलहाल कोई पक्की सहमती नहीं बन पाई है लेकिन दोनों टीमों के बीच बातचीत अभी भी जारी है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी हार्दिक पांड्या के ट्रे़ड को लेकर विचार-विमर्श कर रही है. इन दोनों ने ही इस ट्रेड डील को अभी तक ठुकराया नहीं है. ऐसे में अगर ये दोनों टीमें अपनी-अपनी टर्म्स और कंडीशन के साथ बराबरी पर आ जाती हैं तो, मुंबई इंडियंस से हार्दिक पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हो सकते हैं. 

🚨 UPDATES ON CSK & MI TRADE DEAL 🚨

- CSK wants Hardik Pandya & he is also wants to join CSK.

- CSK offers to MI for Hardik is Shivam Dube + Brevis + 10 CR. This trade is on the page.

- MI wants Shivam Dube + Ayush Mhatre for Hardik Pandya but CSK denied. pic.twitter.com/Yo95WFNKpl

— VIKAS (@Vikas662005) July 27, 2026

हार्दिक पांड्या जिस भी टीम में जाएंगे वो कप्तानी चाहेंगे. उन्होंने बतौर कप्तान गुजरात टाइंट्स को पहली ही बार में ट्रॉफी दिलाई थी. वो 2022 के विनिंग कप्तान हैं. वो मुंबई इंडियंस के लिए तीन साल कप्तानी कर चुके हैं लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए हैं. अब मुंबई ने उसने किनारा करने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें :IND vs SL : श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान? सिराज और हर्षित के अलावा 2 गुमनाम खिलाड़ियों की होगी एंट्री