वायरल न्यूज़
थैंक यू, शुक्रिया, बहुत धन्यवाद... कश्मीरी बुजुर्ग महिला का सरप्राइज देख इमोशनल हुए CRPF जवान, देखें Viral Video
- Authored by: कौशलेंद्र पाठक
- Updated Aug 14, 2026, 03:54 PM IST
Viral Video: सोशल मीडिया पर कश्मीर से एक बेहद दिल को छू लेने वाला और प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। एक बुजुर्ग कश्मीरी महिला ऑन-ड्यूटी तैनात CRPF जवान के पास हाथ में ताजे फल लेकर पहुंचती हैं और बड़े दुलार से उन्हें भेंट कर देती हैं।
![]()
कश्मीरी बुजुर्ग महिला का प्यारा सरप्राइज (तस्वीर साभार- @TheSkandar)
Viral Video: सोशल मीडिया की नटखट और भागदौड़ भरी दुनिया में कभी-कभी कुछ ऐसे पल तैरते हुए आ जाते हैं, जो बिना किसी तड़क-भड़क के सीधे दिल में लैंड करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Trending Video) इन दिनों इंटरनेट पर जमकर धमाल मचा रहा है। मामला है जन्नत-ए-कश्मीर की हसीन वादियों का, जहां ड्यूटी पर मुस्तैद एक CRPF के जवान को एक कश्मीरी अम्मा ने ऐसा मीठा सरप्राइज दिया कि देखने वालों का दिन बन गया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और अम्मा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस प्यारे से वीडियो में देखा जा सकता है कि पारंपरिक कश्मीरी हेड-रैप पहने एक बुजुर्ग महिला धीरे-धीरे चलती हुई आती हैं। उनके हाथों में बाजार या पेड़ से तोड़े हुए ताजे-ताजे रसीले फल हैं। बिना किसी औपचारिकता या बड़ी-बड़ी बातों के अम्मा सीधा फौजी भाई के पास पहुंचती हैं और बड़े ही दुलार से सारे फल जवान की हथेली पर रख देती हैं। अब भला कोई फौजी अम्मा के इस निस्वार्थ प्रेम को देखकर खुश कैसे न हो? फल पाते ही जवान का चेहरा खिल उठता है। वह कैमरे की तरफ अपने हाथ में रखे ताजे फल दिखाते हुए हंसते-हंसते कहता है- "भैया हम कश्मीर में खड़े हैं , माताजी देख लो हमारे लिए फल लेके आई हैं... देख लो, कितना अच्छा है! थैंक यू, शुक्रिया... इतने सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। देखें वीडियो...
दिल जीतने वाला नजारा
वीडियो देखकर आपका दिल भी गार्डन-गार्डन हो गया होगा और बार-बार इस वीडियो को देखने का मन कर रहा होगा। एक्स पर इस वीडियो को TheSkandar नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कश्मीर की असली सुंदरता वहां के पहाड़ों में नहीं, वहां के लोगों के बड़े दिल में है। एक अन्य ने लिखा कि अम्मा ने तो फौजी भाई का पूरा दिन ही फ्रेश कर दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
![]()
कौशलेंद्र पाठकauthor
कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।
और पढ़ें
- Hindi News
- Viral
End of Article