Dindori District Hospital: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला अस्पताल में एक मरीज को दो लीटर पानी की बोतल चढ़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सामने आने के बाद डिंडौरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर और स्टॉफ नर्स को नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए सीएमएचओ ने दोनों से पूछा कि आखिर पानी की बोतल क्यों चढ़ाई गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर सत्यम यादव नाम के युवक ने चूहा मार दवा खाकर आत्महत्या कोशिश की। जिसके बाद उल्टियां होने पर सत्यम को चार दोस्तों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सत्यम का इलाज शुरू किया गया। जानकारी है कि डॉक्टर भरत साहू ने नर्स भावना चौधरी को दो लीटर पानी की बोतल चढ़ाने को कहा था।
शाम को अस्पताल से बिना बताए गया मरीज
हालांकि, नर्स भावना चौधरी पानी की बोतल चढ़ाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद खुद डॉक्टर ने मरीज का इलाज शुरू किया। पानी की बोतल के साथ मरीज का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, देरशाम को ही मरीज सत्यम बिना अस्पताल से चला गया।
यह भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सोनम की जमानत रद्द: सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर के दिए आदेश, मेघालय सरकार ने फरार होने की कही थी बात
पुलिस, एसडीएम नहीं ले पाई मरीज के बयान
कोतवाली टीआई दुर्गा प्रसाद नागपुरे के मुताबिक, युवक के बयान नहीं हो पाए है। एसडीएम राम बाबू देवांगन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन युवक से बात नहीं हुई।
यह भी पढ़ें: भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन: BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव करने निकले कार्यकर्ता, 5 नंबर चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
ये है भाजपा के डबल इंजन का स्वास्थ्य मॉडल
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया। जिस पर उन्होंने लिखा कि डिंडौरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है। यही है भाजपा के डबल इंजन का "स्वास्थ्य मॉडल।
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर चल रही
केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आगे लिखा कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकार अपने प्रचार में मस्त है। प्रदेश की जनता इलाज नहीं, बदहाली झेल रही है।
यह भी पढ़ें: इंदौर वार्ड इंचार्ज-सहायक घूस लेते गिरफ्तार: संबल योजना के ₹2 लाख जारी करने के एवज में मांगे थे ₹20000, रंगेहाथ ₹5000 की रिश्वत लेते पकड़ा
यह भी पढ़ें: इटारसी रेलवे स्टेशन से ₹44 लाख कीमत की 19KG चांदी जब्त: GRP की हिरासत में दो आरोपी, बिना बिल सप्लाई की थी तैयारी