CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित पार्टी के सभी आठ प्रत्याशियों को बधाई दी।
सीएम योगी ने प्रत्याशियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में उत्तर प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई।” योगी ने कहा, “पूर्ण विश्वास है कि आप सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने तथा राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। (CM Yogi Adityanath News) साथ ही, उच्च सदन की गरिमा को बढ़ाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।”
भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने भी प्रत्याशियों को दी बधाई
CM Yogi Adityanath News: चौधरी ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित पार्टी के सभी प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी समर्पण, निष्ठा और निरंतर सहयोग से संसद की कार्यवाही सुचारू बनाने के साथ ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की विकास यात्रा को नई गति देने के लिए सभी प्रत्याशियों का कार्यकाल सफल रहे, ऐसी उनकी मंगलकामना है।
डिप्टी सीएम मौर्य ने सभी को दी शुभकामनाएं
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी राज्यसभा के लिए निर्वाचित भाजपा प्रत्याशियों को बधाई दी है। (CM Yogi Adityanath News) निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशियों में धर्मपाल सिंह, विद्यासागर सोनकर, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, प्रियंका सिंह रावत, गोपीकृष्ण पांडेय, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Government Employees Promotion News 2026: आ गई राजस्व-निरीक्षकों की प्रमोशन लिस्ट.. 450 से ज्यादा को BJP सरकार ने दिया दिवाली गिफ्ट
- MP Metro Ticket Discount 2026: त्योहारी सीजन में यात्रियों को मेट्रो ने दिया बड़ा तोहफा, हर टिकट में मिलेगी बंपर छूट, इन नियमों में भी किया बदलाव
- West Bengal By-Election Results: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा ने लहराया परचम, उपचुनाव में दर्ज की रिकॉर्ड जीत