नई दिल्ली(उत्तम हिन्दू न्यूज)- दिल्ली के तिलक नगर में निर्माणाधीन सड़क के निरीक्षण के दौरान रविवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक जरनैल सिंह के बीच सड़क की गुणवत्ता को लेकर तीखी बहस हो गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एक लड़के को थप्पड़ मार दिया।
इसी दौरान एक युवक को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि थप्पड़ मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा।
What a disgraced and cowardly move by @p_sahibsingh.
Hiding safely behind police security to assault a young kid who was making his video , then speeding off in his car before anyone could react.
Boy was making video of him getting exposed for sub-standard roads by Delhi… pic.twitter.com/GPtr4SWC8l
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 27, 2026
घटना का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, सड़क की गुणवत्ता को लेकर कुछ स्थानीय लोग सवाल उठा रहे थे और निर्माण कार्य की स्थिति का वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।
आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मंत्री प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर वीडियो बना रहा था और इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। भारद्वाज ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह सोमवार को तिलक नगर जाकर सड़क का निरीक्षण करेंगे। केजरीवाल ने सड़क निर्माण में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया है।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण और उसकी गुणवत्ता को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से सवाल उठ रहे थे। निरीक्षण के दौरान आप विधायक जरनैल सिंह और मंत्री प्रवेश वर्मा के बीच इसी मुद्दे पर बहस हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच भी स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
फिलहाल सामने आए वीडियो और राजनीतिक दलों के आरोपों के आधार पर घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। युवक की ओर से पुलिस में शिकायत और मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।
You Might Be Interested In
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेष कुमार गुप्ता को भारत रत्न दिया जाये: जय भगवान गोयल
- फिल्म 17 मिनट देरी से शुरू करना PVR को पड़ा भारी, कंज्यूमर कोर्ट ने ठोका भारी भरकम जुर्माना
- त्यौहारी सीजन में ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 8% तक होगे महंगे
- एशियन गेम्स: स्क्वैश में 18 वर्षीय अनाहत सिंह ने सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास
- 475 करोड़ के सोने की तस्करी का भंडाफोड़, DRI के ‘ऑपरेशन बॉर्डर बुलियन बस्ट’ से 5 शहरों में हड़कंप, मास्टरमाइंड समेत 11 गिरफ्तार
- ट्रंप की ‘न’ के बाद होर्मुज को लेकर अपनी शर्तों पर अड़ा ईरान