CJP Protest Updates: CJP ने देशव्यापी प्रदर्शन का किया आह्वान और राहुल गांधी के घर विपक्षी सांसदों का जमावड़ा - Haribhoomi

Published on 23 जुल॰ 2026

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर CJP ने शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का बड़ा आह्वान किया है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और राहुल गांधी के सरकारी आवास पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों का भारी जमावड़ा शुरू हो चुका है।

CJP Protest Live Updates

राहुल गांधी के घर के बाहर कई खाली बसें भी खड़ी है, यह अटकलें तेज हो गई हैं कि विपक्षी दल छात्रों के समर्थन में किसी बड़े रणनीति की तैयारी में जुटे हैं।

  • Published: 23 Jul 2026, 06:49 PM IST
  • Last Updated: 23 Jul 2026, 07:09 PM IST

राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा धांधली और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन अब देशव्यापी मोड़ लेता दिख रहा है। जंतर-मंतर पर बीते कई दिनों से डटे छात्रों और युवाओं के समर्थन में मुख्य विपक्षी दल खुलकर मैदान में आ गए हैं।

गुरुवार शाम अचानक दिल्ली में सियासी तापमान तब बढ़ गया, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर 'इंडिया' गठबंधन के दर्जनों सांसदों और वरिष्ठ नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया। राहुल गांधी के घर के बाहर कई खाली बसें भी खड़ी पाई गईं, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि विपक्षी दल छात्रों के समर्थन में किसी बड़े प्रदर्शन या रणनीति की तैयारी में जुटे हैं।

#WATCH | A bus can be seen entering Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's residence in Delhi. He has called a meeting of party MPs from both Houses of Parliament at his residence at 6 pm today. https://t.co/EAtc2ztq4u pic.twitter.com/0lHN6HhrnN

— ANI (@ANI) July 23, 2026

​राहुल के घर पहुंचे दिग्गज नेता, खड़गे बोले- 'चाय पर बुलाया था' 
राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव जयराम रमेश, जेबी माथेर, परिणीति शिंदे, शफी परम्बिल, आरजेडी सांसद संजय यादव, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत राज्यसभा और लोकसभा के कई प्रमुख सदस्य पहुंचे।

Delhi:

Congress leaders Sonia Gandhi, Amarinder Singh Warring, NCP (SP) MP Supriya Sule, JMM MP Mahua Maji and others at Rahul Gandhi's residence. pic.twitter.com/rUnOv2hj3l

— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 23, 2026

Delhi: Congress leader P Chidambaram, TMC MPs Kalyan Banerjee and Mahua Moitra arrives at the residence of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi pic.twitter.com/ECpulzKwhP

— ANI (@ANI) July 23, 2026

जब मीडियाकर्मियों ने बैठक के मकसद पर सवाल किया तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि साहब ने उन्हें चाय के लिए आमंत्रित किया था, इसलिए वे चाय पीने आए हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि बैठक में संसद के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की ठोस रणनीति बनाई गई है।

​'ध्यान भटकाने का नया नाटक'-  बीजेपी का करारा पलटवार 
​राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं के जमावड़े और बसों के पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी ने बेहद आक्रामक प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के घर पर एक और नई ड्रामेबाजी शुरू हो गई है।

Another competitive drama unfolding at @RahulGandhi ‘s home . With buses arriving & @INCIndia MPs dropping in he is up to some theatrics to upstage Janta Mantar protests . Nation is a casualty for sometime in this theatrical competition .

— B L Santhosh (@blsanthosh) July 23, 2026

उन्होंने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के वास्तविक आंदोलन से देश का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता यह नाटक रच रहे हैं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि राजस्थान में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं हुई थीं।

​CJP का शुक्रवार को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान, नड्डा से वार्ता के लिए रखी शर्त 
​केंद्र सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच जारी गतिरोध बरकरार है। CJP के प्रमुख प्रवक्ता आशुतोष रांका ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके प्रतिनिधि वार्ता के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या मंत्रालय नहीं जाएंगे। CJP ने मांग रखी है कि सरकार को बातचीत करनी है तो जंतर-मंतर पर ही बैठक होगी।

इस बीच CJP ने शुक्रवार 24 जुलाई को देश भर के प्रमुख शहरों में व्यापक विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है और कोलकाता पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है। मेदांता अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनशन भी लगातार जारी है।