बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में चल रहे CJP के 'चलो संसद' प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संसद पहुंचीं कंगना ने कहा कि कोई भी सरकार पर दबाव बनाकर फैसले नहीं करवा सकता।
CJP प्रदर्शन पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी।
- Published: 20 Jul 2026, 05:46 PM IST
- Last Updated: 20 Jul 2026, 05:46 PM IST
Kangana Ranaut on CJP Protest: बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार (20 जुलाई) को मानसून सत्र के लिए संसद पहुंचीं कंगना ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार पर दबाव बनाकर फैसले नहीं करवाए जा सकते।
''अगर बदलाव चाहते हैं तो चुनाव लड़ें''
कंगना रनौत ने कहा कि संसद सत्र का उद्देश्य देश से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करना होता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने और जरूरी सवाल उठाने के लिए सदन का मंच दिया गया है। कंगना ने कहा,
"हंगामा करना, कामकाज में रुकावट डालना और इस तरह विरोध करना सही नहीं है। लोगों ने सरकार चुनी है और यह तय करना उनका अधिकार है कि वे सरकार कैसे चलाएंगे। अगर आपको इतना ही लगता है, तो आपको खुद चुनाव लड़ना चाहिए। आप सरकार पर दबाव डालकर यह तय नहीं करवा सकते कि किसे नौकरी से निकालना है और किसे रखना है; इस तरह का दबाव डालना स्वीकार्य नहीं है।"
VIDEO | Parliament Monsoon Session: BJP MP Kangana Ranaut says, "Our parliamentary sessions are meant specifically for us to discuss all issues in an extensive and detailed manner and to raise relevant questions. Creating a ruckus, causing disruptions, and protesting in this… pic.twitter.com/lTfWpvm0eL
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
दिल्ली में 'चलो संसद' प्रदर्शन
20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में CJP की ओर से ‘चलो संसद’ मार्च निकाला गया। प्रदर्शन को देखते हुए संसद के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे।
इस आंदोलन का नेतृत्व CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगों को लेकर यह आंदोलन पिछले कुछ समय से चर्चा में है।
शबाना आजमी समेत कई कलाकारों ने जताया समर्थन
इससे पहले अभिनेत्री शबाना आजमी भी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने और लेखक जावेद अख्तर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बातचीत शुरू करने की अपील की थी।
इसके अलावा अभिनेता प्रकाश राज और पूनम पांडे भी प्रदर्शन स्थल पर नजर आए। वहीं सोनी राजदान, जीनत अमान, अभय देओल, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, इमरान खान, नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखी है।