केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट बातचीत हुई. बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार हमारी 3 में से दो मांगों पर पॉजिटिव है.
केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच शुक्रवार को करीब 10 मिनट बातचीत हुई. बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार हमारी 3 में से दो मांगों पर पॉजिटिव है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/24/cjp-leaders-saurav-das-ashutosh-ranka-jp-nadda-jitendra-singh-meeting-3-demands-2026-07-24-14-50-42.jpg)
केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच शुक्रवार को हई मीटिंग अब खत्म हो गई है. बैठक में सीजेपी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका और केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हुए. दोनों पक्षों के बीच दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में करीब एक घंटे तक मीटिंग हुई.
Delhi: A meeting held between Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh, and Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/fOOEHWM7HR
— ANI (@ANI) July 24, 2026
#WATCH | Delhi: A meeting held between Union Ministers JP Nadda and Jitendra Singh, and Cockroach Janta Party's Chief Spokesperson Saurav Das and its National Spokesperson Ashutosh Ranka. pic.twitter.com/AYMu9RD8d8
— ANI (@ANI) July 24, 2026
सरकार 2 मांगों पर सकारात्मक- दास
सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास और रांका ने बताया कि मंत्रियों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी तीन मांगों में से दो पर पॉजिटिव दिखाई दे रही है. सरकार पीड़ित छात्रों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने पर पॉजिटिव है. वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर भी सरकार का रुख सकारात्मक है. वहीं, सीजेपी की तीसरी मांग- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि इस बारे में भी हमारी बात हुई है. इस बारे में कल दोपहर 2 बजे तक का वक्त मांगा गया है. सौरव दास ने साफ कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे. हमें उम्मीद है कि कल दोपहर दो बजे तक धर्मेंद्र इस्तीफा दे देंगे.
We told Union ministers that our demand for resignation of Dharmendra Pradhan is non-negotiable: CJP's Saurav Das after meeting with government pic.twitter.com/HGpRNq5MZX
— Press Trust of India (@PTI_News) July 24, 2026
जानें जेपी नड्डा ने क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के साथ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि हमारी बैठक करीब 2 घंटे तक चली. उनकी 3 मांगे मुख्य थीं. परीक्षाओं के लिए सुधार के 5 सुझाव दिए गए थे. उनसे हमने कहा था कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और आलाकमान से हुई चर्चा के बारे में उनको बताएंगे.
#WATCH | Delhi: After meeting with Cockroach Janta Party (CJP), Union Minister JP Nadda says, "...The meeting went on for almost 2 hours...They had 3 main demands and 5 reform suggestions for exams. We have told them that we will meet them again tomorrow afternoon and tell them… pic.twitter.com/t8u2YkBHQ8
— ANI (@ANI) July 24, 2026
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें