- Hindi News
- Local
- Haryana
- Mahendragarh
- Mahendragarh Liquor Smuggling Case | CIA Arrest Driver Rajasthan Bound | Haryana News
महेंद्रगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

महेंद्रगढ़ सीआईए द्वारा जब्त की गई अवैध शराब की पेटियां और पकड़ा गया आरोपी।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने एक पिकअप से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। कुल 117 पेटियां जब्त की गईं और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जांच में पिकअप वाहन की लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है, चंडीगढ़ से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जालौर (राजस्थान) की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने बस स्टैंड खटोटी खुर्द पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
पिकअप ड्राइवर नहीं दिखा सका काई भी दस्तावेज
जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर वाहन में रखे पीओपी के कट्टों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां मिलीं। वाहन के नंबर प्लेट और कागजात की जांच करने पर नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। ड्राइवर वाहन के वैध कागजात और बरामद शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान भंवरलाल निवासी सांचौर, जिला जालौर (राजस्थान) के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को कब्जे में लिया और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया।
आरोपी भंवरलाल के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर नारनौल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
नारनौल में वकीलों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, बडे़ आंदोलन की चेतावनी
0:36- कॉपी लिंक
शेयर
नारनौल में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, बोले- लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा
0:40- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ की हिमांशी ने नेशनल चैंपियनशिप में बनाई जगह: 10 मीटर एयर पिस्टल प्री-नेशनल में 350 अंक हासिल किए, देहरादून में हुई प्रतियोगिता

- कॉपी लिंक
शेयर
महेंद्रगढ़ यूनिवर्सिटी के कुलपति का कार्यकाल बढ़ा: प्रो. टंकेश्वर कुमार एक साल तक बने रहेंगे पद पर, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिया विस्तार

- कॉपी लिंक
शेयर