रायपुर। Chhattisgarh Liquor Scam छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगोपाल अग्रवाल की 9.06 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी की कार्रवाई के दायरे में रायपुर के अनुपम नगर स्थित बंगला और कटोरा तालाब क्षेत्र में स्थित फ्लैट शामिल हैं। इस संबंध में ED ने प्रेसनोट जारी कर कार्रवाई की जानकारी दी है।
Chhattisgarh Liquor Scam बता दें कि कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी हैं। ED ने उन्हें 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब 3 साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था।
3400 करोड़ के शराब घोटाले की जांच (Chhattisgarh Liquor Scam)
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में जांच एजेंसियां सरकारी शराब कारोबार में अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का आरोप है कि, शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ। ईडी इस मामले में पहले भी कई लोगों से पूछताछ और कार्रवाई कर चुकी है। रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद ED के पूछताछ में कई मामले में लेन-देन सामने आने की संभावना है।
जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।
- Indian Rupee Strengthens: RBI के इस फैसले से रुपया बना रॉकेट! एक झटके में डॉलर हुआ धड़ाम, अब कहां आकर रुका अमेरिकी करेंसी?
- Mohan Cabinet Ke Faisle Today: मोहन कैबिनेट की बैठक हुई संपन्न, इन अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद लगी मुहर, आप भी जानें यहां
- Actress Madhu Kambikar Passed Away: इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, नाना पाटेकर की मां का निभा चुकी है रोल, फिल्म इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के इस जिले ने रचा इतिहास, धन-धान्य योजना के लिए मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई
- Yogi Adityanath Latest News: सीएम योगी ने अन्नदाताओं के खातों में भेजे 493 करोड़ रुपए, बोले- पहले किसान का पैसा बीच में डकार जाते थे सपाई, अब सीधे खाते में पहुंच रही सहायता राशि