Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment Notification 2026: छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी, 24 जुलाई से आवेदन शुरू, परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी।
Modified Date: July 24, 2026 / 10:56 pm IST
Published Date: July 24, 2026 10:49 pm IST
HIGHLIGHTS
- सहायक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से।
- भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी।
- स्थानीय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस मिलेगा।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों में सहायक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment Notification 2026) छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय की मांग पर सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
24 जुलाई से 21 अगस्त तक आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे और परीक्षा शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से करना होगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
वापसी किया जाएगा आवेदन शुल्क
सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा के लिए राज्य के 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी केंद्र पर परीक्षा देने की सुविधा मिल सके। (Chhattisgarh Assistant Teacher Recruitment Notification 2026) राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बाद जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में ऑनलाइन भेजी जाएगी, जिसका उपयोग आवेदन के समय शुल्क जमा करने के लिए किया गया होगा।
यहां Click कर पढ़ें आधिकारिक नोटिस
1a0b7f2b-18dc-4847-90c6-5523634bfbec by satya sahu
इन्हें भी पढ़ें:
महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की
जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली
प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज
मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: सहायक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
उत्तर: उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।
प्रश्न 2: आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: उत्तर: अभ्यर्थी 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न 3: भर्ती परीक्षा कब आयोजित होगी?
उत्तर: उत्तर: सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
Web Title: CG Assistant Teacher Recruitment 2026 Notification Released, Online Applications Begin from July 24
People also search for
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×