Aug 14, 2026 08:25 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
ChatGPT का नया Computer History फीचर Mac पर आपकी पिछली एक्टिविटीज का कॉन्टेक्स्ट याद रखकर आगे के काम में मदद कर सकता है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

यूजर्स को चैटिंग के दौरान ChatGPT से बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
OpenAI ने ChatGPT के लिए एक नया Computer History फीचर पेश किया है, जो AI को आपके Mac पर किए गए काम का कॉन्टेक्स्ट याद रखने में सक्षम बनाता है। यानी अब हर बार यह बताने की जरूरत कम हो सकती है कि आपने पहले क्या किया था, कौन-सी वेबसाइट देखी थी या किस ऐप में काम किया था।
Computer History, ChatGPT के Mac ऐप में मिलने वाला ऐसा फीचर है जो यूजर की एक्टिविटीज को चुनिंदा ऐप्स और वेबसाइट्स से जोड़कर एक searchable timeline और मेमोरीज तैयार करता है। इसके बाद ChatGPT और Codex इस जानकारी का इस्तेमाल भविष्य की बातचीत में रिफरेंस के तौर पर कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, अगर आपने पहले किसी वेबसाइट पर रिसर्च की, किसी डॉक्यूमेंट पर काम किया या किसी दूसरे ऐप में जरूरी जानकारी देखी, तो बाद में ChatGPT उस एक्टिविटी के कॉन्टेक्ट का इस्तेमाल आपके सवाल का जवाब देने में कर सकता है। इसका मकसद बातचीत को ज्यादा contextual बनाना है, जिससे यूजर को बार-बार पुरानी जानकारी दोहरानी ना पड़े।
कैसे काम करता है यह फीचर?
Computer History आपके कंप्यूटर की एक्टिविटीज को एक टाइमलाइन में ऑर्गनाइज करता है। यूजर यह चुन सकता है कि किन ऐप्स और वेबसाइटों की गतिविधि इस हिस्ट्री का हिस्सा बने। OpenAI के मुताबिक, यूजर इस फीचर को pause कर सकता है और अपनी हिस्ट्री को देख या डिलीट भी कर सकता है। इसी तरह यह भी कंट्रोल किया जा सकता है कि कौन-से ऐप या वेबसाइट Computer History में शामिल हों।
इसका मतलब यह है कि फीचर पूरी तरह बैकग्राउंड में सबकुछ रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर नहीं करता। यूजर के पास यह तय करने के ऑप्शंस हैं कि वह ChatGPT को अपने कंप्यूटर की एक्टिविटी का कितना कॉन्टेक्स्ट देना चाहता है।
इससे यूजर्स को क्या फायदा होगा?
फीचर का सबसे बड़ा फायदा काम को दोबारा शुरू करने में मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने किसी प्रोजेक्ट पर पहले रिसर्च की थी और कुछ दिनों बाद उसी काम पर वापस लौटते हैं, तो ChatGPT पिछली कंप्यूटर एक्टिविटी के कॉन्टेक्स्ट से आपको जानकारी ढूंढने या आगे का काम करने में मदद कर सकता है।
फीचर उन लोगों के लिए खास तौर पर काम का हो सकता है जो एक साथ कई ऐप्स और वेबसाइटों पर काम करते हैं। रिसर्च, कंटेंट क्रिएशन, डॉक्यूमेंट तैयार करने और कोडिंग जैसे कामों में पिछली एक्टिविटी का कॉन्टेक्स्ट AI को ज्यादा काम का बना सकता है। OpenAI के नए ChatGPT एक्सपीरियंस में ऐप्स और सेवाओं से संबंधित जानकारी को बातचीत में लाने और पहले किए गए काम को फिर से शुरू करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
Privacy को लेकर खास इंतजाम
Computer History के साथ सबसे बड़ा सवाल प्राइवेसी का है, क्योंकि फीचर को कंप्यूटर पर यूजर की एक्टिविटी का कॉन्टेक्स्ट उपलब्ध होता है। OpenAI ने इसके लिए यूजर कंट्रोल्स दिए हैं। यूजर तय कर सकता है कि कौन-से ऐप्स और वेबसाइट्स हिस्ट्री में योगदान करें, फीचर को रोक सकता है और अपनी हिस्ट्री को रिव्यू या डिलीट कर सकता है।
इसलिए यह फीचर इस्तेमाल करने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपने किन ऐप्स और वेबसाइटों को इसमें शामिल किया है। खासकर संवेदनशील या निजी जानकारी वाले काम के दौरान इन सेटिंग्स पर ध्यान देना जरूरी होगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें