Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी टीएचडीसी (THDC) जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा हो गया. इस सुरंग में अचानक भूस्खलन होने से अंदर कई लोगों के फंसने की शुरुआती सूचना मिली है.
Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी टीएचडीसी (THDC) जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा हो गया. इस सुरंग में अचानक भूस्खलन होने से अंदर कई लोगों के फंसने की शुरुआती सूचना मिली है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/13/chamoli-2026-08-13-20-41-29.jpg)
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां पीपलकोटी में THDC जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग अचानक धंस गई. इस हादसे के वक्त टनल के अंदर कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. इलाके में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब टनल के अंदर कुल 22 मजदूर काम कर रहे थे. इसके दौरान अचानक सुरंग के धंसने से अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. अब तक 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया है
कई लोगों को बचाने के लिए काम जारी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए हालात का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सूचना दी कि पीपलकोटी स्थित THDC टनल के अंदर मलबा और पानी आने की खबर मिली है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का प्रयास हो रहा है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेज दिया गया है. जिला प्रशासन और अन्य सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया है.
#WATCH | Chief Minister’s Office- Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami has expressed deep concern over the incident of debris and water entering the THDC tunnel at Pipalkoti in Chamoli district and directed officials to conduct relief and rescue operations on a war… pic.twitter.com/DXhaSKhbUO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 13, 2026
राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर
सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार अधिकारियों के संपर्क में बनाए हुए हैं. पल-पल के अपडेट ले रहे हैं. अपडेट सामने आ रहे हैं. प्रशासन के अनुसार, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता टनल के अंदर फंसे हर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है. शासन और प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत से चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी (THDC) टनल के भीतर मलबा एवं पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं.
अभियान चलाने के निर्देश दिए गए
मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है. जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं. धामी ने कहा कि वे स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं तथा स्थिति की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालना है और इस दिशा में सभी आवश्यक संसाधन लगाए गए हैं.