Updated On: Jul 12, 2026 | 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Alia Bhatt Dance: 'चाय की टपरी' गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो चुका है। AI से तैयार इस ट्रैक को 500 मिलियन से ज्यादा बार सुना गया है। आलिया भट्ट के डांस के बाद इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Ai Song Chai Ki Tapri Creators: सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘चाय की टपरी’ गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में यह गाना बजने के बाद देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। शो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने इस गाने पर डांस किया, जिसके बाद यह ट्रैक हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।
बताया जा रहा है कि इस गाने को अब तक 500 मिलियन से अधिक बार सुना जा चुका है और इस पर 10 लाख से ज्यादा रील्स बनाई जा चुकी हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह पूरा गाना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है। AI म्यूजिक क्रिएशन प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक सौरभ पटेरिया ने गाने की सफलता पर खुशी जताई।
AI म्यूजिक प्लेटफॉर्म के फाउंडर ने शेयर किया अनुभव
सौरभ पटेरिया ने कहा कि जब उन्होंने शो में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को इस गाने पर डांस करते देखा, तभी उन्हें एहसास हो गया था कि यह ट्रैक लोगों के दिलों तक पहुंचने वाला है। सौरभ के मुताबिक, शो के बाद कई अन्य सेलिब्रिटी भी इस गाने पर डांस करते नजर आए। यहां तक कि पंजाबी सिंगर करण औजला ने भी इस ट्रैक पर वीडियो बनाया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के यूजर ने तैयार किया था गाना
सौरभ ने बताया कि ‘चाय की टपरी’ गाने को नागपुर के रहने वाले उत्कर्ष ने AI प्लेटफॉर्म सौंडवेरसे AI का इस्तेमाल करके तैयार किया था। उत्कर्ष ने AI को एक ऐसा प्रॉम्प्ट दिया था, जिसमें बॉलीवुड स्टाइल का मजेदार और कैची गाना बनाने की बात कही गई थी। इसके बाद इस ट्रैक पर यंग एजे ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में परफॉर्म किया। समय रैना की टीम भी यह जानकर हैरान रह गई कि पूरा गाना AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘लॉकअप 2’ से बाहर आते ही सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में कोई हीरो दूध का धुला नहीं होता
‘क्रिंज वैल्यू’ बनी वायरल होने की वजह
सौरभ का मानना है कि इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘क्रिंज वैल्यू’ है, जो आज की Gen-Z ऑडियंस को काफी पसंद आती है। इसके साथ ही आसान बोल, कैची म्यूजिक और डांस फ्रेंडली बीट्स ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि जब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसे बड़े सितारों ने इस गाने पर डांस किया तो इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ गई।
