CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कोरबा और धमतरी में झमाझम बारिश, कई जिलों में अगले 3 घंटे रेड अलर्ट जारी

Published on 27 जुल॰ 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कोरबा में पिछले आधे घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे शहर की कई सड़कें पानी से भर गई हैं। तेज बारिश के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कई इलाकों में पानी भरने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार बारिश के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम में आई ठंडक से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बाजारों और व्यापारिक गतिविधियों पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

अगले तीन घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अगले तीन घंटे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में भारी बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

इसके साथ ही मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। लोगों के मोबाइल फोन पर भी अचानक हैवी रेन अलर्ट का संदेश पहुंचा, जिससे लोग सतर्क हो गए। मौसम विभाग ने अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Screenshot 2026-07-27 183959

यह भी पढ़ें: CG Private School Investigation: 2016 में जर्जर घोषित सरकारी भवन में 2018 से चल रहा निजी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं धमतरी, बालोद और कोरिया समेत आसपास के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बस्तर के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Screenshot 2026-07-27 183940

यह भी पढ़ें: Weather Update: रायपुर में झमाझम बरसात; धमतरी में उफान पर नदी-नाले, 4 दिन तक मौसम रहेगा मेहरबान

गहरे अवदाब का दिख रहा असर

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बने गहरे अवदाब का असर अब छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। इसी सिस्टम के कारण अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग का कहना है कि गरज-चमक और वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं, इसलिए खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur Yashasvi Jaiswal: क्या Mrunal Thakur अपने से 9 साल छोटे क्रिकेटर Yashasvi Jaiswal को डेट कर रही हैं ?

कोरबा और धमतरी में तेज बारिश 

कोरबा में पिछले आधे घंटे से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

धमतरी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। वनांचल इलाकों के बाद अब शहर में भी तेज गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित होने लगी है।

प्रशासन और लोगों के लिए सतर्क रहने का समय

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवा और बारिश के दौरान बिजली के खंभों, पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटे तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

Screenshot 2026-07-27 183934

यह भी पढ़ें: Datiya Upchunav Update: प्रचार के आखिरी 24 घंटे बाकी, चुनाव से पहले कांग्रेस ने की घेराबंदी...