कई बार ऑफिस में सच का साथ देना भारी पड़ जाता है. खासकर तब, जब सामने वाला आपका सीनियर हो और उसकी बात मानने से इनकार करने पर नौकरी तक खतरे में आ जाए. लेकिन हाल ही में सामने आई एक कहानी में ऐसा ही करने वाले कर्मचारी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी. कर्मचारी का दावा है कि गलत आंकड़ों वाली फाइनेंशियल रिपोर्ट को मंजूरी देने से मना करने पर उसके मैनेजर ने उसे नौकरी से निकालने का फैसला कर लिया. हालांकि, कंपनी के CEO के साथ हुई एक प्राइवेट Zoom मीटिंग ने पूरी कहानी बदल दी.
कर्मचारी के मुताबिक, वह पिछले चार साल से कंपनी में रिमोट काम कर रहा था और लगातार अपने टारगेट पूरे कर रहा था. इसके बावजूद एक दिन घर से काम करते समय उसके मैनेजर ने वीडियो कॉल पर उसे बताया कि कंपनी की बिजनेस प्रायोरिटी के चलते उसकी पोजिशन खत्म की जा रही है. कर्मचारी का कहना है कि इससे पहले उसके काम को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई थी और न ही नौकरी जाने का कोई मैसेज मिला.
Zoom कॉल ने बदल दी कर्मचारी की किस्मत
उसने दावा किया कि नौकरी से निकाले जाने से करीब तीन हफ्ते पहले उसने एक फाइनेंशियल रिपोर्ट पर साइन करने से इनकार कर दिया था. उसे रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े गलत लग रहे थे और वह उनकी पुष्टि किए बिना मंजूरी नहीं देना चाहता था. कर्मचारी के अनुसार, इस फैसले के बाद मैनेजर ने उसे मुश्किल पैदा करने वाला व्यक्ति बताना शुरू कर दिया था. मैनेजर से बातचीत खत्म होने के बाद कर्मचारी नौकरी छोड़ने से जुड़े दस्तावेज स्वीकार करने की तैयारी कर रहा था. तभी उसकी स्क्रीन पर एक नया नोटिफिकेशन आया. कंपनी के CEO ने उससे अलग से मीटिंग करने का रिक्वेस्ट किया था.
कर्मचारी ने बताया कि वह इस मीटिंग को भी नौकरी से विदाई की Formality समझ रहा था. लेकिन CEO ने उससे पूछा कि क्या मैनेजर ने उसे बताया था कि आखिर उसे ही नौकरी से निकालने के लिए क्यों चुना गया. जब कर्मचारी ने फाइनेंशियल रिपोर्ट से जुड़ा पूरा मामला बताया, तो CEO कुछ देर के लिए चुप हो गए. कर्मचारी के एक अन्य कमेंट के मुताबिक, CEO ने इसके बाद अपनी स्क्रीन शेयर की और कुछ इंटरनल ईमेल दिखाए. उसका दावा है कि इन ईमेल से पता चला कि रिपोर्ट को मंजूरी देने से इनकार करने के तुरंत बाद मैनेजर ने उसे नौकरी से निकालने की सिफारिश की थी.
कर्मचारी ने यह भी दावा किया कि CEO पिछले कई हफ्तों से कंपनी के संदिग्ध वित्तीय आंकड़ों की जांच कर रहे थे. शुरुआती जांच में कथित तौर पर संकेत मिले थे कि कंपनी के कुछ बड़े अधिकारी आने वाले अधिग्रहण से पहले रेवेन्यू के आंकड़ों में हेरफेर कर रहे थे. CEO ने कथित तौर पर कर्मचारी से कहा कि मैनेजर को लगा था कि उसे हटाकर मामला खत्म हो जाएगा, लेकिन इसी फैसले ने जांच को और गहराई से करने की वजह दे दी.
यह भी पढ़ें: कंपनी में प्रमोशन मिला, पहले ही दिन बॉस चले गए, फिर 2 साल तक बिना काम के कमाए करोड़ों
इसके बाद कर्मचारी की टर्मिनेशन प्रक्रिया रोक दी गई और कंपनी की लीगल टीम ने सबूतों की रिव्यू शुरू की. कर्मचारी के मुताबिक, मीटिंग खत्म होने तक उसे दूसरे विभाग में नौकरी पर लौटने का लिखित ऑफर मिल गया था. इसमें बढ़ी हुई सैलरी और कंपनी की कंप्लायंस टीम तक सीधी पहुंच देने की बात भी शामिल थी. उसने दावा किया कि दो दिन बाद उसके पूर्व मैनेजर को ऑफिस से बाहर ले जाया गया. कर्मचारी ने बताया कि उसने नौकरी छोड़ने से जुड़े पुराने सेवरेंस एग्रीमेंट पर कभी साइन नहीं किया.
यहां देखिए पोस्ट
I was fired during a Zoom meeting while working from home. Before I could close my laptop, another notification appeared: CEO has requested a private meeting.
My manager had just told me my position was being eliminated. No warning, no discussion, just a rehearsed speech about business priorities.
I had worked remotely for the company for four years, consistently hitting my targets. But three weeks earlier, I had refused to approve a financial report that contained numbers I knew were false.
My manager had called me difficult. Now I understood why.
Still, I accepted the termination documents and prepared to log off.
Then the CEOs invitation appeared.
I joined, expecting another formal goodbye.
Instead, the CEO asked, Did your manager explain why you were selected?
I told him the truth about the report.
He went silent.
— D ø l l á r z z 💰 (@abdoulllmuhd) October 17, 2026

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More