'पाकिस्तान को सबक सिखाएंगे', CDS बोले- सेनाएं तेजी से जवाब देने को तैयार, चीन सीमा पर चिंता की कोई बात नहीं - cds subramani india ready for pakistan china border stable

Published on 27 सित॰ 2026

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि भारत की सेनाएं पाकिस्तान के किसी भी खतरे ...और पढ़ें

पाकिस्तान को सही सबक सिखाएंगे। (आईएएनएस)

पाकिस्तान को सही सबक सिखाएंगे। (आईएएनएस)

HighLights

  1. पाकिस्तान के खतरे पर भारत की सेनाएं तेजी से जवाब देने को तैयार।

  2. 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत की तैयारियों पर सीडीएस ने दिया जोर।

  3. चीन के साथ एलएसी पर स्थिति स्थिर, बातचीत से शांति संभव।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने पाकिस्तान के खतरे पर बोलते हुए कहा कि भारत की सेनाएं तेजी के साथ जवाब देने और यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार है कि जब हम कोई कार्रवाई करें, तो इस तरह हो कि सही सबक सिखाया जा सके।

एक निजी न्यूज चैनल के डिस्कशन कार्यक्रम में CDS सुब्रमणि ने कहा कि जहां तक पाकिस्तान की बात है, मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम अपनी सतर्कता में कोई कमी नहीं आने दे रहे हैं। और अपने दुश्मनों की किसी भी धमकी या गलत हरकत को रोकने का सबसे अच्छा तरीका यह सुनिश्चित करना है कि हम पूरी तरह तैयार रहें।

भारत की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया- CDS सुब्रमणि

सुब्रमणि ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा अपनी कमान के तहत सैन्य शक्ति को मजबूत करने और पाकिस्तान से भारत को होने वाले खतरे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने मुनीर या पाकिस्तान की अंदरूनी स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि पिछले साल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया, जिसने पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

CDS ने यह बात भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में 'पाकिस्तान को आतंकवाद को बार-बार बढ़ावा देने वाला देश' कहे जाने के एक दिन बाद कही है।

गठबंधनों को समय की कसौटी पर खरा उतरना होता है- CDS सुब्रमणि

सऊदी अरब, पाकिस्तान और तु्किए के बीच रक्षा समझौते पर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गठबंधन समझे गए हितों के आधार पर बनाए जा रहे हैं। लेकिन गठबंधनों को समय की कसौटी पर खरा उतरना होता है और तनाव या अलग-अलग हितों के टकराव के समय भी उन्हें टिके रहना होता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में भी हमारे कई साझेदार हैं जिनके साथ हम काम कर रहे हैं। हमारे लिए यह जरूरी है कि हमारे संप्रभु हितों की रक्षा हो।

चीन सीमा पर चिंता की कोई बात नहीं- CDS

चीन के साथ रिश्तों पर बात करते हुए CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि चीन के साथ लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल (LAC) पर हालत अभी स्थिर हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। आपने हाल ही में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक भी देखी होगी। बातचीत ही सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका है।

जब उनसे पूछा गया कि क्या नई दिल्ली और बीजिंग के बीच दिख रही राजनीतिक नरमी का असर जमीनी स्तर पर भारतीय सेना और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच भी दिख रहा है, तो जनरल सुब्रमणि ने कहा कि दोनों तरफ के जवानों की बीच संपर्क बना हुआ है। स्थिति सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।