फोन में फुल नेटवर्क होने पर भी कॉल ड्रॉप होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें नेटवर्क कंजेशन और ...और पढ़ें

फोन में नेटवर्क फुल होने के बावजूद Call Drop क्यों होती है? फिक्स करने का जान लें तरीका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा देखा गया है कि कभी-कभी फोन में फुल नेटवर्क बार शो होने के बावजूद अचानक कॉल कट हो जाती है जिससे कई लोग तो बहुत ज्यादा परेशान होती है। अक्सर बहुत से यूजर्स तो ऐसा मानते हैं कि फुल सिग्नल का मतलब कॉलिंग बिल्कुल अच्छी होगी, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। जी हां, नेटवर्क बार सिर्फ फोन तक पहुंच रहे सिग्नल की पावर को दिखाते हैं, जबकि कॉल की क्वालिटी कई दूसरी टेक्निकल चीजों पर भी डिपेंड करती है।
कॉल ड्रॉप की सबसे बड़ी वजह क्या?
कॉल ड्रॉप होने की सबसे बड़ी वजह नेटवर्क कंजेशन हो सकती है। किसी एरिया में एक ही टाइम पर बहुत ज्यादा लोग कॉलिंग या मोबाइल नेटवर्क का यूज कर रहे हों, तो टावर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में फोन में सिग्नल तो फुल दिखाई देते हैं लेकिन फिर भी कॉल अचानक डिस्कनेक्ट हो सकती है।
इतना ही नहीं फोन का नेटवर्क बैंड या टावर से दूसरे बैंड पर स्विच होना भी कॉल ड्राप की वजह हो सकता है। ट्रेवल करते टाइम या स्पीड से चलते हुए फोन लगातार अलग-अलग मोबाइल टावर्स से कनेक्ट होता रहता है। इस प्रोसेस में नेटवर्क का सही तरीके से हैंडओवर न होने पर कॉल ड्राप हो सकती है।
इसके अलावा VoLTE और Wi-Fi कॉलिंग जैसी सुविधाओं में भी कभी-कभी ये समस्या देखने को मिल सकती है। अगर डिवाइस 5G से 4G या दूसरे नेटवर्क पर लगातार स्विच कर रहा है या इंटरनेट कनेक्शन अचानक वीक हो जाए, तो कॉल एफ्फेक्ट हो सकती है। इतना ही नहीं पुराने सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सेटिंग्स में गड़बड़ी या SIM कार्ड की समस्या के कारण भी कॉल ड्राप की समस्या आ सकती है।
कॉल ड्रॉप की समस्या कैसे फिक्स करें?
कॉल ड्रॉप की समस्या को फिक्स करने के लिए सबसे पहले फोन को Restart करें और Airplane Mode को कुछ सेकंड के लिए ऑन करके फिर ऑफ करें। इसके बाद फोन के Software Update और Carrier Settings भी अच्छे से चेक करें।
अगर जरूरत महसूस ही तो Network Settings को Reset करें। वहीं, अगर समस्या एक ही जगह पर बार-बार हो रही है और नेटवर्क फुल है, तो समस्या मोबाइल ऑपरेटर के नेटवर्क से भी जुड़ी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix भी