Ramayana BTS Video Public Reaction: 'नमित मल्होत्रा को कम आंकने के लिए सॉरी', रामायण के BTS वीडियो देख फैंस ने की तारीफ

Published on 29 सित॰ 2026

रणबीर कपूर वाली रामायण अब लगातार सुर्खियों में रहने वाली है. फिल्म के मेकर्स ने अपनी मार्केटिंग की शुरुआत कर ली है. इस पहल में उन्होंने कुछ दिन पहले फिल्म से दो पोस्टर्स रिलीज किए थे. फिर बीते दिन बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर के जन्मदिन पर उन्होंने फिल्म के बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे रणबीर 'राम' बने. 

रामायण के BTS वीडियो को देख क्या बोले लोग?

रामायण के BTS वीडियो में कई सारी खासियत थी. हर कोई भगवान राम की छवि और एक्टर रणबीर कपूर की एक्टिंग को लेकर बात कर रहा था. टीवी के 'राम' अरुण गोविल ने रणबीर की जमकर तारीफ की. हालांकि जो चीज इस BTS वीडियो में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली थी, वो इसके VFX ब्रेकडाउन सीन रहे. मेकर्स ने जिस तरह अपनी फिल्म की शूटिंग से जुड़े विजुअल्स दिखाए हैं, वो देख हर कोई दंग रह गया है. 

सम्बंधित ख़बरें

सोशल मीडिया पर इस समय कई सारे लोग वीडियो और फोटो डालकर रामायण के BTS वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. कइयों ने इसे देखकर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से माफी मांगी है. उन्होंने रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया था, इसलिए लोग शुरुआत से उनके पीछे पड़े हुए थे. पिक्चर पर 4000 करोड़ लगे हैं, इसलिए विजुअल्स की क्वालिटी में उन्हें वो दम नजर नहीं आया जैसा होना चाहिए था. रामायण पर से कुछ लोगों का भरोसा तक उठ गया था, मगर इस एक BTS वीडियो ने वो चीज वापस लाने का काम किया है. 

This might genuinely be my favourite Ramayana asset so far. You can see the amount of thought and detail that has gone into it, and Ranbir seems to have been completely invested in bringing this to life.

Really hoping the film lives up to all of it pic.twitter.com/2CqoG5hPIw

— ZeMo 2.0 (@ZeMoReturn) September 28, 2026

इन वीडियो को देख उन्हें ड्यून जैसी हॉलीवुड फिल्म की याद आई है. इनमें कुछ सीन्स ऐसे हैं, जिसमें रणबीर की सिर्फ परछाई दिख रही है, जो कुछ-कुछ 'ड्यून' फिल्मों के सीन जैसी है. वहीं एक्शन सीन्स भी इसमें नजर आए, जिन्हें हॉलीवुड के कुछ दिग्गज नामों के द्वारा कोरियोग्राफ किया जा रहा था. लोगों को BTS में कुछ बड़े एक्शन सीन जैसे 14000 राक्षसों के सामने भगवान राम की लड़ाई वाला हिस्सा भी दिखा. 

What a slap on the face of self-proclaimed VFX critics who called these sequences AI,
Since Last Six Months. The BTS speaks for itself. 🏹🔥

Real sets, real rigs, real effort.💪 pic.twitter.com/rRZ3CwJz6h

— 𝓐𝔂𝓪𝓷 🚩 (@behind_you_rk) September 28, 2026

लोग ये देखकर भी हैरान हैं कि पूरी फिल्म को रियल लोकेशन पर नहीं, बल्कि ग्रीन-ब्लू स्क्रीन पर शूट किया गया. जहां कई फिल्में सिर्फ इसलिए आलोचकों के निशाने पर आती हैं कि इसे पूरा VFX इस्तेमाल किया गया है, वहीं नमित मल्होत्रा की रामायण इसमें तारीफें बटोर रही है. हालांकि कुछ लोग अभी भी फिल्म के विजुअल्स की जमकर आलोचना कर रहे हैं. उन्हें अभी भी शिकायत है कि क्यों कुछ सीन्स रियल लोकेशन में शूट नहीं हुई. 

Bro wtff there's not even a single shots on real location. They really shot whole film on green screen. No wonder all the assets of ramayana so far looks so odd and artificial. Vfx can never do justice to the beauty of rama and Ramayana. no matter how big talks you do about… pic.twitter.com/BgeABEtqEM

— daksh. (@mythicbxrnn) September 28, 2026

बात करें फिल्म रामायण की, तो इसे इंडिया में 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. वहीं दुनियाभर के अलग-अलग देशों में ये 5 और 6 नवंबर को रिलीज होगी. फिल्म का वर्किंग टाइटल रामायण: राइज ऑफ अ लेजेंड रखा गया है. 

---- समाप्त ----

ये भी देखें

सुहाना खान ने खोले OTT इंडस्ट्री के राज, कास्टिंग दबाव और शूटिंग अनुभवों पर खुलकर बोलीं

Live TV