BREAKING: सफदरजंग अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक; जंतर-मंतर खाली कराने का VIDEO आया सामने, मची भारी अफरा-तफरी| Navbharat Live

Published on 18 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 18, 2026 | 08:57 AM IST

विज्ञापन

सार

Sonam Wangchuk Detained Protesters: दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई। जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया जा रहा है। जंतर मंतर से वीडियो सामने आ रहे है।

jantar mantar sonam wangchuk delhi police protestor

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया (सौजन्य-एक्स)

विस्तार

Sonam Wangchuk Safdarjung Hospital: दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने जानकारी दी कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर खाली करने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। वे होश में हैं और उनके वाइटल्स (महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर) स्थिर हैं।

सोनम वांगचुक को जबरन ले गई पुलिस

शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस की टीम प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और सोनम वांगचुक को अपने साथ ले गई। इस दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध और नारेबाजी की। ये कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे थे।

सम्बंधित ख़बरें

#WATCH | Delhi: The police took activist Sonam Wangchuk, who had been on a hunger strike at Jantar Mantar for the past 20 days, to the hospital DCP New Delhi tweeted, “As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of… pic.twitter.com/o8HxPSzu0f — ANI (@ANI) July 18, 2026


पुलिस ने यह भी बताया कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश भी की। हालांकि, पुलिस ने संयम बरतते हुए अपना काम किया। ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया है, “हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते समय प्रदर्शनकारियों ने बाधा डालने की कोशिश की, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मची। हालांकि, पुलिस ने संयम बरता और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित रूप से पूरा किया।”

#WATCH | Delhi: Protesters being removed from the Jantar Mantar protest site after Activist Sonam Wangchuk, who was sitting on a hunger strike for the last 20 days at Jantar Mantar, was taken to the hospital by the police. pic.twitter.com/ADUruHG54x — ANI (@ANI) July 18, 2026

जंतर-मंतर खाली करने की अपील

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जंतर-मंतर को शांतिपूर्ण ढंग से खाली करने की अपील भी की है। ‘एक्स’ पोस्ट में कहा गया, “हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण ढंग से उस जगह को खाली कर दें।”

#WATCH | Delhi: Protesters being removed from the Jantar Mantar protest site after Activist Sonam Wangchuk, who was sitting on a hunger strike for the last 20 days at Jantar Mantar, was taken to the hospital by the police. pic.twitter.com/ZfYuczShhN — ANI (@ANI) July 18, 2026

दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि उसने हाईकोर्ट के आदेशों और डॉक्टरों की सलाह के आधार पर यह कदम उठाया है।

As per orders of Hon’ble High Court and on expert medical advise due to the deteriorating health condition of Sh. Sonam Wangchuk, he has been shifted to the hospital for essential medical care.
While complying with the orders of Hon’ble High Court the protestors tried to create… — DCP New Delhi (@DCPNewDelhi) July 18, 2026

यह भी पढ़ें – सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, जंतर-मंतर पर 20 दिन से कर रहे थे भूख हड़ताल

डीसीपी नई दिल्ली के ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया गया, “हाई कोर्ट के आदेशों और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने दो दिन पहले निर्देश दिए थे कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की प्रतिदिन सरकारी डॉक्टरों से जांच कराई जाए और उनके जीवन की रक्षा के लिए जरूरी सभी चिकित्सीय प्रयास किए जाएं। अदालत ने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकारी डॉक्टर नियमित रूप से उनकी जांच करें। जीवन अमूल्य है।” अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि अगर उनके स्वास्थ्य में गिरावट आती है तो उसके हिसाब से उचित कदम उठाए जाएं।

Follow Navbharatlive whatsapp