Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Breaking News Today Live Updates: दक्षिण-पश्चिम मानसून से देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
![]()
Suhel Khan
20 Jul 2026
06:32 IST
एडिट
20 Jul 2026
11:25 IST
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 20 जुलाई 2026 और दिन सोमवार है. देश के कई राज्यों में इनदिनों भारी बारिश हो रही है. जिससे जम्मू-कश्मीर और नागालैंड में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान यूपी और बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र के शुरू होने से पहले पीएम मोदी संसद भवन के ‘हंस द्वार’ पर मीडिया को संबोधित करेंगे. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे. ऊधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज मानसून सत्र 2026 के पहले दिन संसद मार्च करेगी.
वहीं भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच आज राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की स्टेटस रिपोर्ट पर सुनवाई करेगी. उधर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंजाब में बहबल कलां फायरिंग मामले के सिलसिले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के सामने पेश होंगे. वहीं आज दोपहर संसद परिसर के सेमिनार रूम 2 में राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी. जबकि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की ओर से दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने का अनुमान है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Jul 20, 2026 11:24 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान के डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी से जुड़े अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
राजस्थान के डीडवाना में जिला कलेक्टर के आदेश पर नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी से कथित तौर पर जुड़े एक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया. बताया जाता है कि स्वामी के ख़िलाफ़ 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं.
Didwana, Rajasthan: An illegal structure allegedly linked to history-sheeter Dinesh Swami was demolished in a joint action by the municipal council and police following directions from the District Collector. Swami reportedly has 25 criminal cases registered against him. pic.twitter.com/mAgHEmj2Qj
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 10:13 IST
Breaking News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर शोपियां में भारी बारिश का कहर, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी परेशानी
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण शोपियां जिले के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है.
Shopian, Jammu and Kashmir: Heavy rainfall has caused waterlogging in several low-lying areas of Shopian district, disrupting normal life pic.twitter.com/cAZFAjPYyL
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 10:06 IST
Breaking News Today Live Updates: जंतर-मंतर पर आइसा के तीन पदाधिकारियों ने तोड़ा अनशन
जंतर-मंतर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन पदाधिकारियों आज अपना अनशन खत्म कर दिया. फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी, RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा और अभिनेता प्रकाश राज के पानी पिलाने के बाद उन्होंने अपना अनशन समाप्त कर दिया.
#BREAKING: The hunger strike by three All India Students’ Association (AISA) office-bearers at Jantar Mantar was called off. The fast was ended after actor Shabana Azmi, RJD Rajya Sabha MP Manoj Jha, and actor Prakash Raj offered them water pic.twitter.com/gcw3qvsirM
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 09:15 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम का मिजाज अचानक से बदल गया. इसके बाद राजधानी के कुछ हिसों में भारी बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई.
Delhi: Heavy rain lashed parts of the national capital, bringing relief from the humid heat pic.twitter.com/KVG5OsoveK
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 09:07 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड के टिहरी में भारी बारिश का कहर जारी, पहाड़ों से सड़कों पर गिर रहे पत्थर
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है. जिसके चलते टिहरी में पहाड़ों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं. टिहरी के नरेंद्रनगर इलाके के बागड़ धार में लगातार पत्थर गिरने से यात्रियों का भारी परेशानी हो रही है. सुरक्षा के लिए टिहरी पुलिस ट्रैफिक को नियंत्रित कर रही है और लोगों को सलाह दी है कि मौसम ठीक होने तक वे बेवजह यात्रा न करें.
Tehri, Uttarakhand: Heavy rainfall has triggered continuous rockfalls at Bagad Dhar in the Narendranagar area. Tehri Police is regulating traffic for safety and has advised people to avoid unnecessary travel until weather conditions improve
(Video Source: Tehri Police) pic.twitter.com/bf25CW6wD8
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 09:01 IST
Breaking News Today Live Updates: भारी बारिश के चलते वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, एक सप्ताह में 10 फीट बढ़ा पानी
पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं. वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर बढ़ गया है. पिछले एक हफ्ते में काशी में गंगा के जलस्तर में 10 फीट उछाल दर्ज किया गया है. जिसके चलते नदी के किनारे बने कई मंदिर पानी में डूब गए हैं, जिसके चलते प्रशासन सावन के मौसम से पहले सुरक्षा के इंतज़ाम बढ़ा रहा है.
Varanasi, Uttar Pradesh: Rising water levels in the Ganga have begun impacting Varanasi, with the river swelling by over 10 feet in the past week. Several riverside temples are submerged, prompting authorities to step up safety measures ahead of the Sawan season pic.twitter.com/SlyP8ipEdE
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 08:35 IST
Breaking News Today Live Updates: यूपी के मुजफ्फरनगर में घर की छत गिरने से पांच लोगों की मौत, 2 घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के हबीबपुर सिकरी गांव में घर की छत गिरने से पाँच लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, “कुल मिलाकर उनके आठ बच्चे थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई. उनकी पत्नी पड़ोस में टहलने गई थीं, दो बच्चे घायल हुए, और इसमें कोई शक नहीं कि यह एक बड़ी घटना है. उसी समय ज़िले के प्रभारी SSP वहां पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी ली. बच्चों को अस्पताल ले जाया गया."
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh: On Five People being Killed after a House Roof Collapsed in Habibpur Sikri village, Minister Kapil Dev Agarwal says, “… In total, he had eight children, four of whom died on the spot. His wife had gone for a walk in the neighborhood, two children… pic.twitter.com/j9MhP22bEa
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 07:44 IST
Breaking News Today Live Updates: मायानगरी मुंबई में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में शुरू हुई बारिश
मायानगरी मुंबई में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया. शहर के कई इलाकों में सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. जिससे दफ्तर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Mumbai, Maharashtra: Visuals from Bandra Station show heavy rain lashing several parts of the city. pic.twitter.com/3l0rsfoqGg
— IANS (@ians_india) July 20, 2026Jul 20, 2026 06:36 IST
Breaking News Today Live Updates: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.4 दर्ज की गई तीव्रता
अफगानिस्तान में सोमवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, ये भूकंप सोमवार सुबह 4.28 बजे आया. ये भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 180 किमी था.
EQ of M: 4.4, On: 20/07/2026 04:28:41 IST, Lat: 36.058 N, Long: 70.705 E, Depth: 180 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) July 19, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0@DrJitendraSingh@OfficeOfDrJS@DrNKalaiselvi@GSuresh_NCS@ndmaindiapic.twitter.com/vM8cvpQK1X