Breaking News Today Live Updates: चंडीगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन, राम दरबार में प्रशासन ने की तोड़फोड़

Published on 27 सित॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: देश के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

27 Sep 2026

06:42 IST

एडिट

27 Sep 2026

10:45 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 27 September 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 27 सितंबर 2026 और दिन रविवार है. बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब का असर देश के लगभग सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है. दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में लगातार बारिश हो रही है. जिसके चलते खेतों में खड़ी मक्का और धान की फसल बर्बाद हो गई हैं. वहीं जलभराव की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.

पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे. उधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली एलएनजी संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे. बता दें कि इसे भारतीय रेल की किफायती रेल परिचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज से दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर रहेंगे. उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज लोक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक करेंगे. वहीं अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे. उधर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज केरल के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Sep 27, 2026 10:45 IST

    Breaking News Today Live Updates: चंडीगढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन, राम दरबार में प्रशासन ने की तोड़फोड़

    चंडीगढ़ में रविवार को नशा तरस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने सीआरपीएफ और चंडीगढ़ नगर निगम के साथ मिलकर राम दरबार में नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ उनके घरों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ अभियान शुरू किया.

  • Sep 27, 2026 09:38 IST

    Breaking News Today Live Updates: झारखंड CID ​​ने भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में तीन उम्मीदवारों को किया गिरफ्तार

    झारखंड सीआईडी ​​ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में तीन उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है. झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (सीआईडी) के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि झारखंड सीआईडी ​​ने झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (सीआईसी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के संबंध में तीन उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया है.

  • Sep 27, 2026 09:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

    नेपाल के पूर्व चीफ जस्टिस चोलेन्द्र शमशेर राणा की गिरफ्तारी की खबर है. बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने पूर्व चीफ जस्टिस को राजधानी काठमांडू स्थिति उनके घर से गिरफ्तार किया है.

  • Sep 27, 2026 08:14 IST

    Breaking News Today Live Updates: उदयपुर में एंटी-करप्शन ब्यूरो का एक्शन, ASP की ओर से 2 करोड़ की रिश्वत लेते धरा गया बिचौलिया

    राजस्थान के उदयपुर में एंटी-करप्शन ब्यूरो का बड़ा एक्शन देखने को मिला. जहां एक बिचौलिए को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शनिवार को उदयपुर में एक बिचौलिए को स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) की ओर से 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. बाद में ASP को भी हिरासत में ले लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी बिचौलिया, सज्जन कुमार, SOG के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मुकेश कुमार सोनी की ओर से कथित तौर पर पैसे ले रहा था. यह रिश्वत कथित तौर पर एक मामले में मदद करने के बदले में मांगी गई थी.

    VIDEO | Rajasthan: The State Anti-Corruption Bureau (ACB) on Saturday caught a middleman red-handed in Udaipur while accepting a Rs 2 crore bribe on behalf of an additional superintendent of police (ASP) in the Special Operations Group (SOG), who was later detained, officials… pic.twitter.com/X1Cym5U25H

    — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
  • Sep 27, 2026 07:37 IST

    Breaking News Today Live Updates: यूरोपीय देश ग्रीस में बड़ा हादसा, इमारत ढहने से 4 अमेरिकी समेत 6 लोगों की मौत

    यूरोपीय देश ग्रीस में रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, एक्रोपोलिस के पास एक इमारत के ढहने से छह लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मरने वालों में चार अमेरिकी नागरिक शामिल हैं.

  • Sep 27, 2026 07:25 IST

    Breaking News Today Live Updates: पंजाब में पराली जलाने के मामलों की निगरानी तेज, अब तक 40 घटनाएं आई सामने

    पंजाब में धान की कटाई का मौसम शुरू होने के साथ ही, अधिकारियों ने पराली जलाने के मामलों पर निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQMS) और राज्य प्रशासन के 26 सितंबर तक के निगरानी डेटा के अनुसार, सैटेलाइट-आधारित निगरानी और जमीनी जांच के जरिए पूरे राज्य में पराली जलाने की कुल 40 घटनाएं सामने आई हैं.

    Punjab: Authorities have intensified monitoring and enforcement against stubble burning with the onset of the paddy harvesting season. According to monitoring data from the Air Quality Management Commission (CAQMS) and the state administration up to September 26, a total of 40… pic.twitter.com/g3SBkqzJx5

    — IANS (@ians_india) September 27, 2026
  • Sep 27, 2026 06:47 IST

    Breaking News Today Live Updates: बिहार की राजधानी पटना में गैराज संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर इलाके में भूपतिनगर में शनिवार देर रात एक गैराज संचालक को गोली मार दी गई. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिटी एसपी (पूर्व) शैलजा दास ने बताया, “सूचना मिली है कि रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. वह अभी मेदांता अस्पताल में भर्ती है. हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं और जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, हम सख्त कार्रवाई करेंगे. हमें सूचना मिली है कि उसे 3 से 4 बार गोली मारी गई. वह अभी भर्ती है और हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जांच आगे बढ़ा रहे हैं."

  • Sep 27, 2026 06:44 IST

    Breaking News Today Live Updates: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश, किसानों की फसलें बर्बाद; जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

    देश के अधिकांश इलाकों में इनदिनों बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते यूपी, बिहार, दिल्ली समेत अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जबकि जलभराव के चलते लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.