Breaking News Today Live Updates: बंगाल के नादिया में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और उनके बेटी की हत्या, घर लौटते वक्त किया गया हमला

Published on 16 अग॰ 2026

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

author-image

Suhel Khan

16 Aug 2026

06:48 IST

एडिट

16 Aug 2026

11:51 IST

New Update

Breaking News Today Live Updates 16 August 26

Breaking News Today

Breaking News Today Live Updates: आज 16 अगस्त 2026 और दिन रविवार है. पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है. पूर्व पीएम वाजपेयी का आज ही के दिन 2018 को निधन हो गया था. आज यानी 16 अगस्त से पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक करीब 228 किलोमीटर की ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू होगी. विदेशी संपत्ति रखने वाले छोटे करदाताओं के लिए वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने नियम जारी किए, जो आज से लागू होंगे. पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत योजना शुरू होगी. इस योजना के दायरे में करीब 1.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है. यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट की प्रोविजनल आंसर-की 16 अगस्त को जारी होगी. विशाखापत्तनम में 19 अगस्त से आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक है, जिसमें Gen-Z से जुड़ाव, संगठन विस्तार और संगठनों के बीच समन्वय पर जोर रहेगा. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

  • Aug 16, 2026 11:50 IST

    Breaking News Today Live Updates: बंगाल के नादिया में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और उनके बेटी की हत्या, घर लौटते वक्त किया गया हमला

    पश्चिम बंगाल के नादिया में शनिवार रात नादिया जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष और नकाशीपाड़ा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस नेता अनीसुर रहमान और उनके बेटे अबू सुफियान रहमान की नकाशीपाड़ा अंडरपास के पास कथित तौर पर गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र कार से घर लौट रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. जिस गाड़ी पर गोलियों के कई निशान हैं, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. नकाशीपाड़ा पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

    Nadia, West Bengal: Congress leader Anisur Rahman, Vice President of Nadia District Congress and former President of Nakashipara Block Congress, and his son Abu Sufiyan Rahman were allegedly hacked and shot dead near the Nakashipara underpass on Saturday night. The father and son… pic.twitter.com/lGIzCLSqa0

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 11:46 IST

    Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    दिल्ली के कल्याणपुरी ब्लॉक 20 में कचरा उठाते समय 24 साल के सफाई कर्मचारी अनिल की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं. सफाई कर्मचारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर इकट्ठा होकर काम रोक दिया.

    Delhi: A 24-year-old sanitation worker, Anil, was allegedly stabbed to death while collecting garbage in Kalyanpuri Block 20. Police and crime teams reached the scene and formed multiple teams to apprehend the accused using CCTV footage. Sanitation workers gathered outside Lal… pic.twitter.com/isB2vkTum4

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 10:06 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के उमरिया में भारी बारिश के बाद उफान पर नदी-नाले

    मध्य प्रदेश के उमरिया में लगभग छह घंटे तक हुई भारी बारिश के कारण जिले की नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है. जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले चपाहा नाले का जलस्तर 9-10 फीट तक पहुंच गया है, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है. पानी का स्तर बढ़ने से कई इलाकों में घरों तक भी पानी पहुंच गया है.

    Umaria, Madhya Pradesh: Heavy rainfall for nearly six hours has caused rivers and streams in the district to swell. The Chapaha stream, which passes through the district headquarters, has risen to 9-10 feet, cutting off connectivity to several villages. Rising water levels have… pic.twitter.com/d4xQqBtKOw

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 09:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: महाराष्ट्र के नालासोपारा में जन्मदिन पार्टी का केक खाने से 11 लोग बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

    महाराष्ट्र के नालासोपारा में शुक्रवार शाम को नालासोपारा ईस्ट की नीलकंठेश्वर बिल्डिंग में एक जन्मदिन की पार्टी में केक खाने से 11 लोग बीमार पड़ गए. केक खाने के बाद सभी को जी मिचलाने, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत के बाद इलाज के लिए विजय लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह केक बिल्डिंग के सामने मौजूद चामुंडा डेयरी की केक शॉप से ​​खरीदा गया था. बताया जा रहा है कि केक में मरी हुई छिपकली मिली थी, हालांकि इस दावे की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है.

    Nallasopara, Maharashtra: 11 people fall ill after eating cake at a birthday celebration held at Neelkantheshwar Building in Nalasopara East between around 5 and 6 pm on August 14. All of them have been admitted to Vijay Lakshmi Hospital for treatment after complaining of nausea,… pic.twitter.com/49EydsEaVQ

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 09:40 IST

    Breaking News Today Live Updates: पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 8वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने सदैव अटल स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा, “अटल जी सचमुच अपने आप में एक ‘भारत रत्न’ थे. युवा पीढ़ी को अटल जी के जीवन का अध्ययन करना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित कर दिया."

    Delhi: On former PM Atal Bihari Vajpayee’s death anniversary, former Vice President M. Venkaiah Naidu says, “Atal ji was truly a Bharat Ratna in his own right… The younger generation must study Atal ji’s life and strive to follow the path he paved. He dedicated his entire life… pic.twitter.com/fiMUeIJftQ

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 08:10 IST

    Breaking News Today Live Updates: उज्जैन पहुंचे कवि कुमार विश्वास, महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में हुए शामिल

    सिद्ध हिंदी कवि कुमार विश्वास रविवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे. जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और सुबह की भस्म आरती में भाग लिया.

    Ujjain, Madhya Pradesh: Poet Kumar Vishwas visited the Mahakaleshwar Temple in Ujjain and attended the morning Bhasma Aarti.

    (Source: Mahakaleshwar Temple) pic.twitter.com/LrOevCwST5

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026
  • Aug 16, 2026 07:17 IST

    Breaking News Today Live Updates: तमिलनाडु के कांचीपुरम में लॉरी से टकराई कर्मचारियों से भरी बस, कई लोग घायल; 3 की हालत गंभीर

    तमिलनाडु के कांचीपुरम में रविवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया. कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम के पास 30 से ज्यादा कर्मचारियों को ले जा रही एक कंपनी की बस लॉरी से टकरा गई. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस पर से उसका नियंत्रण हट गया था. इस हादसे में कई कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Kanchipuram, Tamil Nadu: A company bus carrying over 30 workers collided with a lorry near Sunguvarchatram in Kanchipuram district after the driver reportedly lost control while drowsy. Several workers were injured, with three seriously injured workers undergoing ICU treatment.… pic.twitter.com/eHu7BfeK9g

    — IANS (@ians_india) August 15, 2026
  • Aug 16, 2026 06:49 IST

    Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के मुख्य बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम शहर के मुख्य बाजार में सतारास्ते के पास रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग सात दुकानें जलकर खाक हो गईं. प्लास्टिक, स्टाम्प वेंडर और कपड़ों की दुकानों का सामान नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है.

    Narmadapuram, Madhya Pradesh: A massive fire broke out around 1 a.m. near Sataraste in the city’s main market, engulfing around seven shops. Goods in plastic, stamp vendor and clothing stores were destroyed, causing losses estimated at lakhs of rupees pic.twitter.com/1S4F5YVDHp

    — IANS (@ians_india) August 16, 2026