Breaking News Today Live Updates: आज देश भर में कई प्रमुख घटनाएं चर्चा में हैं. दिल्ली में राहुल गांधी ओबीसी विभाग की बैठक ले रहे हैं. वहीं ग्वालियर में सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई.
Breaking News Today Live Updates: आज देश भर में कई प्रमुख घटनाएं चर्चा में हैं. दिल्ली में राहुल गांधी ओबीसी विभाग की बैठक ले रहे हैं. वहीं ग्वालियर में सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/28/breaking-news-today-live-updates-28-january-2026-2026-01-28-07-17-21.jpg)
Breaking News Today
Breaking News Today Live Updates: आज 18 अगस्त 2026 और दिन मंगलवार है.लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग की बैठक करेंगे. बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है.
उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर करीब रात 12 बजे मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं. सभी घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वहीं झारखंड सरकार के JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के बाद नियुक्त उम्मीदवारों का धरना जारी है. जिन अभ्यर्थियों ने नियुक्ति के बाद अपने पदों पर काम भी किया था, वे प्रोजेक्ट भवन में प्रदर्शन कर नियुक्ति को लेकर स्पष्टता और न्याय की मांग कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि अमेरिका में बिना फोटो पहचान पत्र के चुनाव कैसे होते हैं. ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव व्यवस्था में फोटो आईडी के मुद्दे पर सवाल खड़ा किया. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Aug 18, 2026 16:55 IST
Breaking News Today Live Updates: उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक मौत, दो घायल
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड में जब तीर्थयात्री रुद्रप्रयाग-केदारनाथ ट्रेक रूट पर जा रहे थे तो चिरबासा हेलीपैड के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में दो लोग आ गए थे. एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.
Aug 18, 2026 13:25 IST
Breaking News Today Live Updates: सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मामले में सुनवाई टली, 25 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर सुनवाई टाल दी है. भारद्वाज के वकील ने शिकायत पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर दलील रखने के लिए अदालत से समय मांगा. उन्होंने कहा कि पहले यह भी जांचना होगा कि शिकायत से जुड़े सभी दस्तावेजों की पूरी प्रति उन्हें मिली है या नहीं.
Defamation case against AAP leader Saurabh Bhardwaj | Delhi's Rouse Avenue court has adjourned the hearing of the defamation complaint filed by Delhi Minister Parvesh Verma. The counsel for AAP leader Saurabh Bhardwaj sought time to argue on the point of cognizance of the…
— ANI (@ANI) August 18, 2026अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की है. यह मामला एक निजी स्कूल से जुड़े कथित मानहानिकारक आरोपों को लेकर दायर शिकायत से संबंधित है.
Aug 18, 2026 13:22 IST
Breaking News Today Live Updates: 'भविष्य की जंग में सूचना, तकनीक और तेज फैसले होंगे निर्णायक', दिल्ली में बोले एयर मार्शल तेजपाल सिंह
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली में एयर मार्शल और डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ तेजपाल सिंह ने आधुनिक युद्ध में तकनीक और बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए मानकीकृत प्रोटोकॉल जरूरी हैं. संचार प्रणाली, ग्राउंड सेंसर, सैन्य प्लेटफॉर्म और हवाई ISR सिस्टम को एक ही नेटवर्क और साझा डिजिटल भाषा पर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इंटरऑपरेबिलिटी को बाद में जोड़ने के बजाय हथियारों और प्रणालियों की डिजाइन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए.
#WATCH | Delhi: Air Marshal Tejpal Singh, Deputy Chief of the Air Staff, says, "...To achieve seamless jointness, it is very, very important that we have standardised protocols. We need to be self-reliant in modern communication systems. All our communications, ground sensors,… https://t.co/gpEfuxbRwRpic.twitter.com/I7y6ygf6pV
— ANI (@ANI) August 18, 2026सैन्य नेतृत्व को आधुनिक तकनीक को युद्ध योजनाओं में शामिल करना होगा. उन्होंने कहा कि भविष्य की लड़ाई में प्लेटफॉर्म और हथियारों के साथ सूचना, एकीकरण और तेजी से निर्णय लेने की क्षमता अहम होगी.
Aug 18, 2026 12:23 IST
Breaking News Today Live Updates: पिपलकोटी टनल हादसा में एक और लापता मजदूर का शव बरामद, मृतकों की संख्या 9 हुई
Breaking News Today Live Updates:उत्तराखंड के चमोली जिले में पिपलकोटी टनल हादसे में एक और लापता मजदूर का शव बरामद कर लिया गया है. चमोली के जिलाधिकारी के मुताबिक, आज एक और मजदूर का शव सुरंग से निकाला गया. इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. अब एक अन्य लापता मजदूर की तलाश जारी है.
Pipalkoti tunnel rescue operation | The body of one more missing worker has been retrieved from the tunnel today. Consequently, the search for the one remaining missing worker continues on a war footing: DM Chamoli, Uttarakhand
The death toll in the incident stands at 9.
— ANI (@ANI) August 18, 2026प्रशासन और बचाव दल बाकी मजदूर को खोजने के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरंग के अंदर मलबा हटाने और तलाशी का काम लगातार जारी है. अधिकारियों का कहना है कि लापता मजदूर का पता लगाने के लिए बचाव अभियान पूरी गंभीरता के साथ चलाया जा रहा है.
Aug 18, 2026 12:21 IST
Breaking News Today Live Updates: कोलकाता के जोरबागान में पुराना मकान गिरा, 19 लोग सुरक्षित निकाले गए
Breaking News Today Live Updates:कोलकाता के जोरबागान इलाके में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एक पुराना मकान ढह गया. एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट संजय के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 2 बच्चों के मलबे में फंसे होने की बात सामने आई थी. एनडीआरएफ की टीम करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंची और सभी 19 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
#WATCH | Kolkata: On an old house collapsing in Jorabagan, Deputy Commandant, NDRF Kolkata, Sanjay, says, “The incident occurred around 6:00 am. We responded within 20 minutes...initial reports indicated that 10 males, 7 females, and 2 children were trapped; everyone was rescued… pic.twitter.com/xrZtZvm6jL
— ANI (@ANI) August 18, 2026हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है. हालांकि, एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इमारत को खतरनाक मानते हुए आसपास की इमारत को भी खाली कराकर सील कर दिया गया है. राहत-बचाव में 75 एनडीआरएफ जवान तैनात किए गए.
Aug 18, 2026 12:19 IST
Breaking News Today Live Updates: खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली के खिचड़ीपुर बस स्टैंड पर सफाईकर्मी बड़ी संख्या में जुटे हैं. वे कल्याणपुरी में चाकू से हमला कर एक सफाईकर्मी की हत्या किए जाने के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन को देखते हुए एनएच-24 पर दिल्ली पुलिस के साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
#WATCH | Delhi: Delhi Police and additional forces deployed at Khichripur Bus Stand on NH-24 as sanitation workers gather demanding justice over the death of a sanitation worker in Kalyanpuri by stabbing. pic.twitter.com/4PVr5nOztg
— ANI (@ANI) August 18, 2026मौके पर पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. प्रदर्शनकारी मृतक सफाईकर्मी के परिवार को न्याय दिलाने और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Aug 18, 2026 11:34 IST
Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में नाबालिग बच्ची की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सूटकेस से शव बरामद
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली में आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अविनाश के रूप में हुई है.
#WATCH | Delhi: Special Staff of Outer North District Police arrested a man in connection with the murder of a minor girl. Accused Avinash was apprehended, and during sustained interrogation, the accused disclosed his involvement in the crime and led the police team to the spot… https://t.co/AhDo4wk92mpic.twitter.com/KTZfFEhfcP
— ANI (@ANI) August 18, 2026पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और पुलिस टीम को बुराड़ी के अजीत विहार इलाके में उस स्थान पर ले गया, जहां बच्ची का शव एक सूटकेस में छिपाकर रखा गया था. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है. मामले की जांच बुराड़ी थाना पुलिस ने अपने हाथ में ले ली है. FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और आगे की जांच की जा रही है.
Aug 18, 2026 11:31 IST
Breaking News Today Live Updates: चामराजनगर शूटआउट पर तमिलनाडु सरकार सख्त, मंत्री बोले- कर्नाटक का स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं
Breaking News Today Live Updates:चेन्नई में चामराजनगर शूटआउट मामले को लेकर तमिलनाडु के कानून मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए हैं. कॉलिंग अटेंशन मोशन के जवाब में उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने प्रभावित परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया है.
Chennai: Regarding the Chamarajanagar shootout, TN Minister for Law CTR Nirmal Kumar, in his response to the Calling Attention Motion, said, "The Karnataka government has provided Rs 5 lakh as compensation to the affected families. Our Tamil Nadu Chief Minister has expressed his… pic.twitter.com/VDBrkyc2TX
— ANI (@ANI) August 18, 2026तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा की है. मंत्री ने कहा कि कर्नाटक सरकार की ओर से दिया गया स्पष्टीकरण स्वीकार्य नहीं है और मामले की उचित जांच होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री मुआवजे का ऐलान करेंगे और इस संबंध में सदन में जानकारी देंगे.
Aug 18, 2026 11:29 IST
Breaking News Today Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी के तरीके को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की, केंद्र को विकल्प तलाशने की छूट
Breaking News Today Live Updates:सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने के तरीके को दर्दनाक बताते हुए इसके विकल्प की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि फांसी की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव को लेकर दायर याचिका पर राहत नहीं दी जा सकती.
Supreme Court has dismissed a plea seeking an alternative way for the execution of death row convicts on the grounds that hanging till death is a painful way to execute the death penalty.
A bench of Justices Vikram Nath and Sandeep Mehta however, noted that this judgement should…
— ANI (@ANI) August 18, 2026हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसका फैसला केंद्र सरकार को मौत की सजा देने के तरीके की व्यापक समीक्षा करने और कोई वैकल्पिक तरीका तय करने से नहीं रोकता. इससे पहले 22 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा देने के अधिक सम्मानजनक विकल्प की मांग वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा था.
Aug 18, 2026 10:08 IST
Breaking News Today Live Updates: ग्रेटर नोएडा में गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
Breaking News Today Live Updates:ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के हॉस्टल में मंगलवार को भीषण आग लग गई. आग हॉस्टल की पहली मंजिल पर बंद पड़े कमरों में लगी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग बंद कमरों में लगी थी. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
Aug 18, 2026 09:17 IST
Breaking News Today Live Updates: हिमाचल में भारी बारिश के बीच धुंध की चादर में लिपटी शिमला
Breaking News Today Live Updates:शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के बीच ‘क्वीन ऑफ हिल्स’ शिमला में घनी धुंध छा गई है. धुंध के कारण पहाड़ी इलाकों में दृश्यता कम हो गई है. मौसम के इस बदले मिजाज से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
#WATCH | Shimla, Himachal Pradesh: A layer of fog engulfs the Queen of the Hills as heavy rainfall lashes several parts of Himachal Pradesh pic.twitter.com/EfptgCvXWC
— ANI (@ANI) August 18, 2026भारी बारिश और धुंध के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, प्रदेश के कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
Aug 18, 2026 09:11 IST
Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले
Breaking News Today Live Updates:राजस्थान में सोमवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया. सरकार ने 20 IAS और 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसके अलावा 13 नए ट्रेनी अधिकारियों और 7 एपीओ चल रहे अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. एपीओ चल रहे रामलाल मीणा को जालौर के भीनमाल का एसडीएम बनाया गया है.
वहीं ललित गोयल को जयपुर में PWD का संयुक्त शासन सचिव नियुक्त किया गया है. अभिषेक जैन को श्रीगंगानगर जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है. बी. अशोक को जयपुर, प्रीतम कुमार को उदयपुर और प्रतिभा दहिया को करौली जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है. सक्षम गोयल को PHED में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है.
Aug 18, 2026 08:40 IST
Breaking News Today Live Updates: बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Breaking News Today Live Updates:बिहार सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने आधी रात तबादले की अधिसूचना जारी की. पटना के नए कमिश्नर के तौर पर राजेश कुमार को जिम्मेदारी मिली है. वहीं विनय कुमार को वित्त विभाग का प्रधान सचिव और मयंक बडवड़े को निगरानी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है.
संजय सिंह को उत्पाद, मद्यनिषेध एवं निबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके अलावा सीतामढ़ी, बेगूसराय, भोजपुर, कैमूर और सिवान में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
Aug 18, 2026 07:43 IST
Breaking News Today Live Updates: खनिज संशोधन विधेयक पर निशिकांत दुबे का हमला, बोले- झारखंड सरकार को नहीं मिलेगा रॉयल्टी और सेस
Breaking News Today Live Updates:देवघर में बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि खनिजों से जुड़े कानून की मूल व्यवस्था 1956-57 में बनी थी और इसमें बड़े व छोटे खनिजों को अलग-अलग रखा गया था.
#WATCH Deoghar, Jharkhand: On the Mines and Minerals (Development and Regulation) Amendment Bill, 2026, BJP MP Nishikant Dubey says, "We didn't make this law, did we? This Act is from 1956-1957; it was made by Nehru ji. It states that major minerals will be separate and minor… pic.twitter.com/mZQz4H0fYj
— ANI (@ANI) August 18, 2026दुबे ने दावा किया कि नए कानून का उद्देश्य खनन वाले राज्यों के विकास और रोजगार को बढ़ावा देना है, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार सेस के जरिए वसूली करना चाहती है. दुबे ने कहा कि कानून लागू होने के बाद रॉयल्टी और सेस दोनों रुक जाएंगे.
Aug 18, 2026 07:42 IST
Breaking News Today Live Updates: नितिन नवीन के फर्जी वीडियो को लेकर दिल्ली BJP ने पुलिस में शिकायत की
Breaking News Today Live Updates:दिल्ली में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आरोप लगाया कि नितिन नवीन का एक फर्जी वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें उन्हें राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हुए दिखाया जा रहा है.
#WATCH Delhi: Delhi BJP delegation met Special Commissioner of Police, Law & Order, Devesh Chandra Srivastava. (17.08)
Delhi BJP Vice President Rajesh Bhatia says, "...We have submitted a complaint to the Police Commissioner that a fake video of Nitin Naveen ji is being made,… pic.twitter.com/km2UKK8M7J
— ANI (@ANI) August 18, 2026उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने जब तिरंगा फहराया था, तब वह सही दिशा में था. बीजेपी ने पुलिस से वीडियो बनाने वालों और इसके पीछे की साजिश में शामिल लोगों का पता लगाकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की. विशेष सीपी ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया.
Aug 18, 2026 07:20 IST
Breaking News Today Live Updates: गोवा में कांग्रेस ने संगठन मजबूत करने पर दिया जोर, खड़गे बोले- एकजुट होकर बचाएं जमीन, जंगल और पानी
Breaking News Today Live Updates:गोवा के वर्ना में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि गोवा के लोग मजबूत हैं, लेकिन अगर यह ताकत एकता के साथ आए तो बेहतर परिणाम मिलेंगे.
#WATCH Verna, Goa: Ahead of the elections, Congress organized a conference to strengthen the organization at the grassroots level. (17.08)
Congress National President Mallikarjun Kharge says, "You people are strong, but if strength comes with unity, that would be very good. To… pic.twitter.com/941hdfC2M2
— ANI (@ANI) August 18, 2026खड़गे ने कहा कि गोवा की जमीन, जंगल और पानी को बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि गोवा की रक्षा के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए और कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है.
Aug 18, 2026 07:13 IST
Breaking News Today Live Updates: अमेरिकी राजदूत ने भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ की, बोले- हर वोटर के पास था ID
Breaking News Today Live Updates:भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत की चुनाव प्रक्रिया की तारीफ करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का समर्थन किया है. गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के पिछले चुनाव में करीब 64.6 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया और हर मतदाता के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था थी.
US Ambassador to India Sergio Gor tweets, "President Donald J. Trump is absolutely correct! 646 MILLION voters, every single one required an ID in India’s last election. Congress should pass the Save America Act." pic.twitter.com/dSCg4fkBW0
— ANI (@ANI) August 18, 2026उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से SAVE America Act पारित करने की अपील की. यह कानून अमेरिकी चुनावों में नागरिकता का प्रमाण और वोटर ID से जुड़े नियमों को सख्त करने का प्रस्ताव रखता है.
Aug 18, 2026 07:03 IST
Breaking News Today Live Updates: HC की FDA को फटकार, मिठाई दुकान को 5 लाख मुआवजा देने का आदेश
Breaking News Today Live Updates:पुणे की एक मिठाई दुकान का लाइसेंस निलंबित करने के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने FDA की कार्रवाई को मनमाना बताते हुए दुकान संचालकों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया. दरअसल, दोबारा जांच में दुकान ने खाद्य सुरक्षा मानकों का 98 फीसदी पालन किया था, इसके बावजूद लाइसेंस बहाल नहीं किया गया. हाईकोर्ट ने लाइसेंस निलंबित करने का आदेश रद्द कर दिया. साथ ही FDA को 30 दिनों के भीतर दुकान संचालकों को मुआवजे की रकम देने का निर्देश दिया.
Aug 18, 2026 06:30 IST
Breaking News Today Live Updates: ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से टकराया मजदूरोें से भरा वाहन; 8 की मौत
Breaking News Today Live Updates: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. राष्ट्रीय राजमार्ग-79 पर करीब रात 12 बजे मजदूरों से भरा लोडिंग वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया. टक्कर के बाद वाहन पलट गया. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 मजदूर घायल हुए हैं. सभी घायलों को जय आरोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.