Box Office Collection: तीन दिनों में 2500 करोड़ के पार पहुंची 'The Odyssey', जानें भारत में कितना कर लिया कलेक्शन?

Published on 20 जुल॰ 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. तीन दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 2500 करोड़ कमा लिए है. जानते हैं भारत का कलेक्शन.

The Odyssey Box Office Collection Day 3: क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ने दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. तीन दिनों में ही फिल्म ने दुनियाभर में 2500 करोड़ कमा लिए है. जानते हैं भारत का कलेक्शन.

author-image

New Update

The Odyssey (4)

The Odyssey Photograph: (Syncopy Inc.)

The Odyssey Box Office Collection Day 3: हॉलीवुड के मशहूर फिल्मे मेकर  क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्मों का इंतजार दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से करते हैं. वहीं, लंबे समय से उनकी फिल्म  द ओडिसी को लेकर चर्चा थी, जो 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. अभी फिल्म को रिलीज हुए तीन हिन ही हुए हैं और इसने  2500 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं, भारत में इसका कलेक्शन कितना रहा, चलिए जानते हैं.

2500 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

द ओडिसी  को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने 2 दिन में ही अपना भारी भरकम बजट वसूल कर लिया था. फिल्म 2100-2400 करोड़ में बनी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इस फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में करीब 2,482 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया था. वहीं, इब इसके तीसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है. सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबकि, फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों में 2540 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 

भारत में 'द ओडिसी' का क्रेज

मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन और जेंडया स्टारर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ने 'द ओडिसी'  भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिर वीकेंड में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और दूसरे दिन यानि शनिवार को इसने 22 करोड़ रुपये कमाए. वहीं अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 21.90 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ इस फिल्म की 3 दिनों की कुल कमाई अब 61.30 करोड़ रुपये हो गई है. 

ये भी पढ़ें- Explainer: क्या है क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' की कहानी? टिकटों के क्रेज से भारत में प्रीमियर तक, जानें हर बड़ी बात

क्या है 'The Odyssey' की कहानी?

'The Odyssey' की कहानी की बात करे तो ये  कवि होमर की विश्व प्रसिद्ध महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' पर आधारित है, जो ट्रॉय युद्ध खत्म होने के बाद शुरू होती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे युद्ध जीतने के बाद इथाका के राजा ओडीसियस (Odysseus) अपने घर लौटना चाहते हैं, लेकिन उनकी ये यात्रा आसान नहीं होती और उन्हें घर पहुंचने में 10 साल लग जाते हैं. रास्ते में उन्हें भयंकर तूफानों, रहस्यमयी द्वीपों, राक्षसों, जादूगरनी सिर्से , एक आंख वाले दैत्य साइक्लोप्स और समुद्री राक्षसों जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. वहीं, दूसरी ओर उनकी पत्नी पेनेलोप  इथाका में सालों तक उनके लौटने का इंतजार करती हैं और उनके बेटे टेलीमेकस को भी कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है.

फिल्म की स्टारकास्ट

मशहूर फिल्मे मेकर क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं. इसमें मैट डेमन (Matt Damon), टॉम हॉलैंड (Tom Holland), जेंडाया (Zendaya), ऐन हैथवे (Anne Hathaway), चार्लीज थेरॉन (Charlize Theron), लुपिता न्योंगो (Lupita Nyong'o), रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) और जॉन बर्नथल (Jon Bernthal) जैसे कलाकार अहम रोल प्ले कर रहे हैं. वहीं, सभी किरदारों को दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बूढ़े और गंभीर बीमारी को लेकर उठे सवाल तो सलमान ने कसा तंज, पोस्ट कर बोलें- 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?'