Box Office Clash: दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बवंडर, आपस में टकराईं 6 फिल्में, कौन किसपर पड़ेगा भारी?

Published on 16 अक्टू॰ 2026

Box Office Clash: दशहरा के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बवंडर, आपस में टकराईं 6 फिल्में, कौन किसपर पड़ेगा भारी?

बॉक्स ऑफिस पर टकराईं 6 फिल्में

Dushehra Movie Box Office Clash: सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में फेस्टिवल टाइम में रिलीज की जाती हैं. इस साल भी दशहरा के मौके पर 2-4 नहीं बल्कि 6 फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं. इन फिल्मों में दो साउथ की हैं दो बॉलीवुड की हैं और दो फिल्में हिंदी की हैं. मतलब फैंस की तो मानों लॉटरी ही लग गई है. एक के बाद एक फैंस के मनोरंजन की कई सारी फिल्में रिलीज की गई हैं और खास बात ये है कि सभी में बड़े स्टार्स ने काम किया है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर आने वाले समय में बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है.

वहीं अजय देवगन की दृश्यम 3 और डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश पहले से ही सिनेमाघरों में लगी हुई है. इस फिल्म का भी अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसे में इन दोनों फिल्मों के लिए अब 6 और फिल्म चुनौती के तौर पर सामने खड़ी हैं. जहां 5 फिल्में 16 अक्टूबर को आ रही हैं वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है और अपने कलेक्शन से चौंकाती नजर आ रही है. पहले ही दिन इस फिल्म ने 125 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचने वाला है.

त्योहार पर 6 फिल्में हुईं रिलीज

सिनेमाघरों में रजनीकांत की जेलर 2 रिलीज के बाद धमाकेदार शुरुआत कर चुकी है. फिल्म से आगे भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है. ऐसे में ये फिल्म एक तरफ है और बाकी की फिल्में एक तरफ. देखना रोचक होगा कि वीकेंड पर फिल्म कितना कमाती है और किन-किन फिल्मों का खेल बिगाड़ सकती है. इस फिल्म के साथ राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म प्रहार दस्तक दे चुकी है. वहीं हिंदी से यामी गौतम की नई नवेली भी रिलीज कर दी गई है. वहीं साउथ से विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली भी सिनेमाघरों में रिलीज है. वहीं हॉलीवुड से विद्युत जामवाल की स्ट्रीट फाइटर फिल्म रिलीज हुई है जिसके जरिए एक्टर अपना डेब्यू कर रहे हैं. साथ ही अंडरवाटर एडवेंचर फिल्म व्हेलफॉल भी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर 2 का सामना इन्हीं फिल्मों के साथ है. रजनीकांत की जेलर 2 इन पाचों फिल्मों का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गेम बिगाड़ने के लिए तैयार है. आने वाला वीकेंड ही ये बता देगा कि कौन सी फिल्में रजनीकांत की जेलर 2 के सामने टिकने का सामर्थ्य रखती हैं. आने वाले समय में करीब 3 हफ्ते तक अब कोई भी बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. अब सीधा 5 नवंबर 2026 को रणबीर कपूर की रामायण फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस की ये जंग 3 हफ्ते तक चलने वाली है.

ये भी पढ़ें- Nayyi Navelli Review: यामी गौतम की नई नवेली की क्या है कहानी, जानिए इस हॉरर-कॉमेडी में कितना है दम?

किसी बड़ी रिलीज से पहले है 20 दिन का एक्सपोजर

16 अक्टूबर के बाद अब सीधा 5 नवंबर के दिन नई फिल्मों को रिलीज किया जाएगा. इसमें सबसे बड़ी फिल्म रणबीर कपूर की रामायण होगी. इसके पहले इन 6 फिल्मों के पास खुद के कलेक्शन को सुधारने का पूरा मौका होगा. क्योंकि रामायण के वर्ल्डवाइड रिलीज के बाद से एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा. इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और इसके ट्रेलर को भी काफी पसंद किया गया है. इसके बीच 3 हफ्ते तक राणाबाली से लेकर नई नवेली फिल्म के पास अपना बजट रिकवर करने का और बॉक्स ऑफिस पर फ्रूटफुल इम्पैक्ट क्रिएट करने का सुनहरा मौका है.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button