भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई सितारों ने देशवासियों को बधाई दी। अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, काजोल, परिणीति चोपड़ा, रेखा और पंकज त्रिपाठी ने तिरंगे, देशभक्ति संदेशों और जवानों को श्रद्धांजलि के जरिए आजादी का जश्न मनाया।
Bollywood Independence Day / Image Source : FILE
Modified Date: August 15, 2026 / 11:55 pm IST
Published Date: August 15, 2026 8:37 pm IST
HIGHLIGHTS
- अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी और काजोल ने सोशल मीडिया पर देशभक्ति संदेश साझा किए।
- परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा और CRPF जवानों के साथ ध्वजारोहण किया।
- मेलबर्न में रेखा और पंकज त्रिपाठी ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Bollywood Independence Day भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर फिल्म उद्योग की तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई दी और राष्ट्रभक्ति का संदेश साझा किया। अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, काजोल, परिणीति चोपड़ा, रेखा और पंकज त्रिपाठी सहित कई बॉलीवुड व साउथ के सेलिब्रिटीज ने देश की रक्षा करने वाले जवानों का आभार जताते हुए आजादी का जश्न मनाया।
स्टार्स ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने एक्स पर पोस्ट कर तिरंगे की शान बरकरार रहने और बेहतर कल के सपने की कामना की। अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ गाने के साथ तिरंगा लहराते हुए वीडियो शेयर किया, तो वहीं सुनील शेट्टी ने राष्ट्रध्वज के प्रति अपना गर्व और आभार व्यक्त किया।
मेलबर्न में किया ध्वजारोहण
परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा और CRPF जवानों के साथ अपने घर पर ध्वजारोहण किया। काजोल ने सशस्त्र बलों का आभार जताते हुए जवानों को सलाम किया। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ के दौरान वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा और पंकज त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया।
Pankaj ji, Rekha ji & ENGLISH.. pic.twitter.com/fXvEhHBpzF
— The Black Paper (@TheBlackPaper30) August 15, 2026
देश विदेश दोनों जगह मनाया गया आज़ादी दिवस
देश में ही नहीं बल्कि मेलबर्नकी धरती पर भी भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों ने तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का सम्मान किया। सेलिब्रिटीज के इन संदेशों और आयोजनों ने प्रशंसकों के दिलों में देशभक्ति के जज्बे को और मजबूत किया।
हमारे तिरंगे की शान यूँ ही बनी रहे, हर दिल में उम्मीद और हर आँख में एक बेहतर कल का सपना रहे। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳 जय हिंद! pic.twitter.com/ymenfpicLd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम
- Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: किन बॉलीवुड सितारों ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी?
उत्तर: अक्षय कुमार, कंगना रनौत, सुनील शेट्टी, काजोल, परिणीति चोपड़ा, रेखा और पंकज त्रिपाठी समेत कई सितारों ने देशवासियों को बधाई दी।
प्रश्न 2: मेलबर्न में किन कलाकारों ने तिरंगा फहराया?
उत्तर: भारतीय फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के दौरान रेखा और पंकज त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया।
प्रश्न 3: सितारों ने अपने संदेशों में किसका आभार जताया?
उत्तर: कई सितारों ने देश की रक्षा करने वाले जवानों और सशस्त्र बलों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.