Bokaro News: जनता दरबार में चंद मिनटों में समाधान, जीरा देवी के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Published on 24 जुल॰ 2026

Bokaro: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना. कार्यक्रम के दौरान खाद्य आपूर्ति, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि, पेंशन, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 33 आवेदन आए. सभी मामलों में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

Uploaded Image                                      जनता दरबार में जीरा देवी के चेहरे पर लौटी मुस्कान


सुनवाई के दौरान चास प्रखंड के तेलडीह निवासी जीरा देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति के निधन के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक कठिनाइयों का सामना कर रहा है. उनके राशन कार्ड में केवल दिवंगत पति का नाम दर्ज है, जिसके कारण उन्हें राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ने की अपील की.

इसे भी पढ़ें:

Patna :  छात्र प्रदर्शन हिंसा मामले में कार्रवाई, 57 अरेस्ट, 21 FIR, 3,268 पर केस, 177 संदिग्धों की तस्वीरें जारी
Jamshedpur :  डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत


महिला की समस्या सुनते ही उपायुक्त ने तत्काल जिला आपूर्ति पदाधिकारी को राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया करने का निर्देश दिया. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो जाती, तब तक परिवार को आकस्मिक खाद्यान्न योजना के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, ताकि परिवार को किसी भी परिस्थिति में राशन के लिए परेशान नहीं होना पड़े.


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जीरा देवी को सरकार की पात्रता आधारित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए, जिससे उन्हें आवश्यक सरकारी सहायता समय पर मिल सके.


कार्यक्रम में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और मानवीय समाधान सुनिश्चित करना है. 


मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्र, डीपीआरओ  रवि कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत  हेमलता बून, एडीएसएस सुचिता किरण, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ, शक्ति कुमार, जेएएस प्रोवेश्नर पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें