जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

Published on 23 अग॰ 2026

जादवपुर यूनिवर्सिटी में झड़प के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है. दिलीप घोष ने कैंपस की स्थिति पर सवाल उठाए, जबकि सौगत रॉय ने बीजेपी और अमित शाह पर निशाना साधा है.

Written By : सौरव कुमार |  Updated at : 23 Aug 2026 01:24 PM (IST)

Preferred Sources

jadavpur university clash dilip ghosh saugata roy political TMC vs BJP west bengal जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार

बीजेपी और TMC के बीच जुबानी जंग तेज

जादवपुर यूनिवर्सिटी में हुई झड़प के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. घटना को लेकर BJP और TMC के नेताओं ने एक-दूसरे पर निशाना साधा है. BJP नेता दिलीप घोष ने यूनिवर्सिटी कैंपस में लंबे समय से चल रहे विवादों और कथित गैर-कानूनी गतिविधियों का मुद्दा उठाया, जबकि TMC सांसद सौगत रॉय ने बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया.

दिलीप घोष ने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है. उनके मुताबिक, लंबे समय से कैंपस को अलग-थलग रखने जैसी स्थिति बनी हुई थी और वहां कथित तौर पर देश विरोधी नारे लगाने तथा गैर-कानूनी गतिविधियों के आरोप सामने आते रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के साथ कैंपस में कथित तौर पर दुर्व्यवहार हुआ, लेकिन उस समय पर्याप्त कार्रवाई नहीं की गई.

कैंपस को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी

दिलीप घोष ने कहा कि ऐसी स्थिति को आगे जारी नहीं रहने दिया जा सकता. उनके मुताबिक, पुलिस की जिम्मेदारी कैंपस के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की है, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन को परिसर के भीतर होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए.

सौगत रॉय का अमित शाह पर हमला

TMC सांसद सौगत रॉय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह का मुख्य काम तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करना रह गया है. सौगत रॉय ने राज्य में महिलाओं के विरोध प्रदर्शन और रेलवे लाइन जाम किए जाने का भी जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य के कई हिस्सों में लोग सरकार से नाराज हैं और किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं. उन्होंने BJP पर राज्य में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और लोगों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया. सौगत रॉय ने कहा कि बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कथित गतिविधियों से स्थिति और खराब हो रही है.

जादवपुर में BJP विधायक के जाने पर सवाल

सौगत रॉय ने जादवपुर यूनिवर्सिटी में BJP के एक विधायक के पहुंचने पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में छात्रों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने जादवपुर यूनिवर्सिटी को एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान बताते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी कैंपस के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More

Published at : 23 Aug 2026 01:24 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola