खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

Published on 20 जुल॰ 2026

Khan Sir News: बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि बिहार के छात्रों को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए. उन्होंने खान सर को फ्रॉड और नौटंकीबाज करार दिया.

Written By : अजीत कुमार, पटना |  Updated at : 20 Jul 2026 09:58 PM (IST)

Preferred Sources

Khan Sir News BJP MLA Niraj Kumar Bablu Says Action Should Taken Against Faisal Khan Jeeja Statement खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'

(खान सर, चर्चित शिक्षक)

Source : वीडियो ग्रैब

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर (Khan Sir) ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में 'जीजा' शब्द का इस्तेमाल करते हुए विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर बवाल मचा है. अब इस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (20 जुलाई, 2026) को मीडिया से बातचीत में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने बड़ा बयान दिया और अपनी बात रखी. 

सबसे पहले पढ़ें खान सर का बयान

पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान खान सर ने अपने असली नाम 'फैसल खान' को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "जो मुझे जीजा मानता है, वही मुझे फैजल खान कहता है."

बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए: बीजेपी 

इस पर नीरज बबलू ने कहा, "सबसे पहले तो बाप उसका जीजा हो गया, उसकी मां भी जीजा बन जाएगी, बहन जीजा बन जाएगी, जिस तरह से उसने बयान दिया है हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए." 

यह भी पढ़ें- संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'

बीजेपी विधायक ने की कार्रवाई की मांग

छात्रों को भी नीरज कुमार ने सलाह दी और कहा कि बिहार के छात्रों को ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करना चाहिए. हमने पहले ही कहा है कि वो फ्रॉड है. वो शिक्षक नहीं है नौटंकीबाज है. बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के छात्रों को बरगलाने का काम करता है. उस पर कार्रवाई होनी चाहिए. कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. वो गलत बयानबाजी करता है.

सांसद पप्पू यादव भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

बता दें कि नीरज बबलू से पहले सांसद पप्पू यादव ने भी खान सर के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी थी. पप्पू यादव ने कहा था कि ऐसा बयान बिल्कुल शोभा नहीं देता है. दोनों आदमी (खान और रौशन सर) विवाद को गहराते जा रहे हैं जो गलत है. मुझे लगता है कि ऐसी चीजों से बचना चाहिए. रौशन आनंद को भी बचना चाहिए और खान को भी बचना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- 'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More

Published at : 20 Jul 2026 05:50 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola