विज्ञापन
सार
BJP Bihar: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने उन्हें काम करना सिखाया है और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा क्षेत्र के विकास और जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

नीतिन नबीन (सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Bihar Nitin Navin On Bankipur Bypoll: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने क्षेत्र की जनता से अपने लंबे जुड़ाव और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदान की अपील की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांकीपुर उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भावनात्मक और पारिवारिक संबंधों का केंद्र है। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह जनता के बीच इसलिए पहुंचे क्योंकि इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं।
नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता और मंडल अध्यक्ष रहे नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता नीरज सिन्हा को भी वही स्नेह और समर्थन देगी, जो उन्हें वर्षों से मिलता रहा है। अपने पिता स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की सेवा परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में सड़क, बिजली, पेयजल, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा और नीरज सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
बांकीपुर से भावनात्मक रिश्ता
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच इसलिए आए हैं, क्योंकि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “यह मेरा क्षेत्र रहा है और यहां की जनता की अपेक्षा थी कि मैं उनके बीच आऊं। एक कार्यकर्ता, विधायक और जनप्रतिनिधि के रूप में यह मेरी जवाबदेही है कि मैं अपने लोगों के साथ खड़ा रहूं।”
सम्बंधित ख़बरें
नीरज सिन्हा के लिए मांगा समर्थन
उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने एक मंडल अध्यक्ष जैसे समर्पित कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाकर संगठन की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति को मजबूत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता नीरज सिन्हा को भी वही स्नेह और आशीर्वाद देगी, जो उन्हें वर्षों से मिलता रहा है।
जनता के विश्वास का किया जिक्र
नितिन नबीन ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा ने इस क्षेत्र में संघर्ष और सेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की थी। उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी करीब 20 वर्षों तक क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर काम किया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा कहता हूं कि बांकीपुर की जनता और यहां के कार्यकर्ताओं ने ही मुझे काम करना सिखाया और आज जिस मुकाम पर हूं, वहां तक पहुंचाने में जनता के विश्वास और स्नेह की सबसे बड़ी भूमिका रही है।”
विकास कार्यों की गिनाईं उपलब्धियां
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों में बांकीपुर में सड़क, पेयजल, बिजली, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान भी लोगों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता दी गई।
ये भी पढ़ें- Bihar By Election 2026: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो के बाद नीरज सिन्हा ने भरा पर्चा
विकास यात्रा को नई गति देने का दावा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि वेंडिंग जोन, कम्युनिटी टॉयलेट और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी और मजबूत किया जाएगा। नितिन नवीन ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भी बांकीपुर उनके लिए हमेशा प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद के रूप में भी वह क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और नीरज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बांकीपुर की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी।
