Bigg Boss Bangla: बिग बॉस बांग्ला में Liplock से आगे बढ़ी बात, इन 2 कंटेस्टेंट्स ने पार की हदें, सौरव गांगुली गुस्से से हुए लाल

Published on 25 अक्टू॰ 2026

Bigg Boss Bangla: रिएलिटी शो बिग बॉस एक ऐसा शो है, जो देश में इस वक्त करीब 6 भाषाओं में चल रहा है. इसका हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा हिट है, जिसे सलमान खान होस्ट करते हैं. वहीं बिग बॉस को एक बार फिर सौरव गांगुल होस्ट कर रहे हैं. पर बिग बॉस बांग्ला में इस बार दो कंटेस्टेंट्स ने ऐसी हदें पार की हैं, कि इसकी चर्चा पूरे देश में होने लगी. फैमिली शो में दो कंटेस्टेंट्स के इंटिमेट होने पर शो के होस्ट सौरव गांगुली का पारा सातवें औसमान पर पहुंच गया और दोनों को लास्ट वार्निंग दे डाली.

बिग बॉस बांग्ला के कई वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो राजवीर डे और नंदिनी गुप्ता के हैं. वीडियो में दिख रहा है कि राजवीर और नंदिनी सैकड़ों कैमरो के बीच भी कभी लिप लॉक कर रहे हैं तो कभी एक दूसरे के साथ इंटिमेट हो रहे हैं. दोनों का ये रोमांस इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि फैमिली शो में ये सब कैसे हो रहा है. कई लोग इन दोनों की तुलना बिग बॉस हिंदी के स्काउट ओपी और लव गिल के रोमांस से कर रहे हैं.

Scout and love are nothing in front of what’s happening in BB Bangla 😭😭 https://t.co/UfPdKTznIj

— EmilyP (@itsallhereeeee) October 25, 2026

दादा की फाइनल वार्निंग

बिग बॉस बांग्ला के वीकेंड सेगमेंट, जिसे ‘दादर दरबार’ कहते हैं, उसमें सौरव गांगुली ने राजवीर और नंदिनी की जमकर क्लास लगाई. इंटिमेट सीन्स को लेकर भड़कते हुए दादा ने कहा कि दर्शकों को शुरुआत में आप लोगों का रोमांटिक बॉन्ड पसंद आ रहा था, लेकिन अब आप दोनों ने लाइन क्रॉस कर दी है.

“आप लोग इस शो के लायक नहीं…”

सौरव गांगुली ने कहा कि रोमांस करना मुद्दा नहीं है, लेकिन कंटेस्टेंट्स को इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि उनके व्यवहार से फैमिली ऑडियंस अनकंफर्टेबल नहीं होना चाहिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे ये सब जारी रहा तो सख्त एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “राजवीर और नंदिनी को ये फानल वार्निंग है. ये एक फैमिली शो है, आप लोगों का जो आचरण है, उसकी वजह से मैं और बिग बॉस ये कहने को मजबूर हो गए हैं कि आप लोग इस शो के लायक ही नहीं है.”

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button