Bigg Boss 20: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा और उथल-पुथल देखने को मिल रही है. जिसने घर के पुराने दोस्तों को भी आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है. शो में हाल ही में इस हफ्ते आसिफ नए कैप्टन चुने गए हैं. लेकिन इस कैप्टेंसी की रेस और प्रक्रिया के चक्कर में घर के अंदर भारी बवाल मच गया है. घर में लव गिल और कनिका मान आपस में भिड़ती हुई नजर आई थीं. दूसरी तरफ, यंग DSA, स्काउट और लव गिल की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है.
शो में स्काउट के ‘गलत टच’ को लेकर दर्शक और लोग उन पर तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. और घर के बाहर भी उनके रिश्तों को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं. इन सब विवादों के बीच ‘वीकेंड का वार’ का नया प्रोमो सामने आ चुका है. जिसमें शो के होस्ट सलमान खान कड़े तेवर में नजर आ रहे हैं. सामने आए इस प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट गुल्लू (कुशाल तंवर) से एक तीखा टास्क करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
गुल्लू ने किसके मुंह पर फेंका पानी?
शो का यह नया हफ्ता दर्शकों के लिए भरपूर ड्रामे और ट्विस्ट से भरा रहने वाला है. सलमान खान इस वीडियो में बोलते दिखे कि जो पहले संडे को हुआ करता था. वो अब आज सेटरडे को होगा. गुल्लू आप सबके गेम को इतना कुछ कहते हो, तो हो जाए उनके मुंह पर. सबसे पहले आम्रपाली दुबे की बारी आई. जिसे लेकर गुल्लू ने कहा कि- ये लोगों को झूठ बोलकर, तारीफ करके अपने जाल में फंसाती रहती हैं. जो इनके जाल में न फंसे, वो इन्हें पसंद नहीं और फिर उनके चेहरे पर पानी फेंक दिया. फिर आई यंग की बारी. गुल्लू कहते हैं- यंग भाई को लगता है कि यह घर का बादशाह है, पर बन रखा है गुलाम.
आखिर में अरिश्फा खान पर उन्होंने निशाना साधा. वो कहते हैं- इन्हें बच्ची बोल दो, तो इनका एक ही बह्मास्त्र है रोना. आपने मेकअप चार घंटे में किया है न आज और फिर पानी डाल दिया. जिसे देखने के बाद सलमान खान भी हंसने लग गए. दरअसल इस हफ्ते गुल्लू काफी फनी रहे हैं, जिन्हें लोग भी पसंद कर रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More