तलाक के बाद बादशाह की एक्स पत्नी ने कंफर्म की 'Bigg Boss 20' में एंट्री, बताया अपना गेम प्लान

Published on 1 सित॰ 2026

Isha Rikhi Confirms Bigg Boss 20 Entry: बादशाह की एक्स पत्नि ईसा ने तलाक के बाद बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री कंफर्म कर दी. जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

Isha Rikhi Confirms Bigg Boss 20 Entry: बादशाह की एक्स पत्नि ईसा ने तलाक के बाद बिग बॉस 20 में अपनी एंट्री कंफर्म कर दी. जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

author-image

New Update

Isha Rikhi-Badshah (1)

Isha Rikhi-Badshah Photograph: (Instagram/Jio Hotstar)

Isha Rikhi Confirms Bigg Boss 20 Entry: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह पिछले काफी समय से एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी संग अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चा में थे. वहीं, हाल ही में कपल ने ऑफिशियल अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी. इसी बीच अब ईशा ने ये भी कंफर्म कर दिया है कि वो सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस 20 का हिस्सा होने वाली है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.

ईशा ने बिग बॉस 20 में एंट्री की कंफर्म

बादशाह से तलाक की अनाउंसमेंट के बाद एक्ट्रेस ईशा ने आईएएनएस के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस 20 में जाने की खबरों को कंफर्म कर दिया. वहीं, शो को लेकर ईशा ने कहा- 'दर्शक मुझे अभी तक सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर ही जानती है. मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि ईशा रिखी कौन हैं और मेरी पर्सनैलिटी के सभी अलग-अलग शेड्स देखें.'

कैसा होगा बिग बॉस में ईशा का गेम?

वहीं, जब ईशा से पूछा गया कि वो बिग बॉस (Bigg Boss 20) में कैसा गेम खेलेंगी तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया-  'मैं रियल रहूंगी क्योंकि मैं दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं. मुझे वो बनना नहीं पसंद है, जो मैं नहीं हूं. मैं शो को ईमानदारी से खेलने की कोशिश करूंगी और उम्मीद है कि इसे ईमानदारी से जीतूंगी भी. जब मुझे लगेगा कि किसी तरह की बात को शांति से डील करना चाहिए तो मैं उसे वैसे ही करूंगी, लेकिन जब सिचुएशन संभल नहीं रही तो मैं जरूर सख्ती से पेश आऊंगी.'

ये भी पढ़ें- Badshah और Isha Rikhi ने किया तलाक का ऐलान, शादी के 5 महीने बाद ही दोनों ने अलग किए रास्ते

मां के लिए जीतेंगी बिग बॉस 20

ईशा रिखी ने शो में एक्स-पार्टनर की एंट्री पर कहा- 'जो भी होगा, देखा जाएगा. मेरे पास इसके लिए कोई प्लान या तैयारी नहीं है.' वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस शो में अपनी मां की वजह से जा रही हैं. उन्होंने कहा- 'मैं आमतौर पर अपने दोस्तों के लिए आखिर तक जाती हूं और उनके लिए स्टैंड लेती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि शो के अंदर मेरी दोस्ती कितनी स्ट्रॉन्ग होगी. मैं अच्छा खेलने जा रही हूं और मैं अपनी मां के लिए शो जीतना चाहती हूं.'

एक दिन पहले की तलाक की अनाउंसमेंट

बता दें, एक दिन पहले ही ईशा और बादशाह दोनों ने तलाक की अनाउंसमेंट की थी. ईशा रिखी ने 31 अगस्त को पोस्ट में लिखा, 'मैं और बादशाह आपसी सहमति से अलग होकर अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं. ये फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है. हम सभी लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं. हम ईमानदारी से ये कहना चाहते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं.' वहीं, बादशाह ने भी ऐसा ही पोस्ट किया.

कौन है ईशा रिखी?

बादशाह की एक्स पत्नी ईशा रिखी (Isha Rikhi) पंजाब के चंडीगढ़ से तालुक्क रखती हैं. ईशा 32 साल की एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ((Isha Rikhi age) हैं. उन्हें कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. ईशा पंजाबी फिल्में  'जटा दे पुत' और 'हैपी गो लकी' में नजर आ चुकीं हैं. वहीं, ये बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशा बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं. ईशा रिखी डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म 'नवाबजादे' में नजर आ चुकी है. हालांकि ये फिल्म बॉक्स पर नहीं चल पाई थी और इसके बाद ईशा को बॉलीवुड में दोबारा नहीं देखा गया. 

ये भी पढे़ं- Explainer: जैस्मीन मसीह से ईशा रिखी तक, नहीं टिकी बादशाह की एक भी शादी, जानिए क्या है उनकी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा विवाद?