BHEL Bhopal: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) भोपाल (BHEL Bhopal) की प्लांट कमेटी में बदलाव किया गया है। यूनियन ने कमेटी में शामिल अपने पदाधिकारियों और सदस्यों को बदल दिया है। भेल के मानव संसाधन-औद्योगिक संबंध विभाग ने नई कमेटी के गठन को लेकर आधिकारिक परिपत्र जारी किया है। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद कमेटी का पुनर्गठन प्रभावी हो गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/22/bhel-bhopal-2026-10-22-20-01-50.jpg)
प्रदीप कुमार उपाध्याय बने अध्यक्ष
जारी परिपत्र के अनुसार, भेल भोपाल के महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय को प्लांट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। प्रबंधन प्रतिनिधियों में रूपेश तेलंग, विपुल अग्रवाल, विकास खत्रे, एसके महाजन, राजेश कुमार अग्रवाल, आकाश दाणी, आलोक सेंगर, हेमरम पटेल, ए. औरंगाबादकर, जे. चटर्जी, टीयू सिंह और प्रदीप चन्द्र काण्डपाल को शामिल किया गया है। टीयू सिंह को कमेटी का सचिव बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Teacher Bharti: मध्यप्रदेश में 20 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, CM मोहन यादव ने किया ऐलान
महिला और पर्यवेक्षक प्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारी
नई कमेटी में महिला प्रतिनिधि के रूप में डॉ. पोंमिला सचदेव को शामिल किया गया है। वहीं, पर्यवेक्षक प्रतिनिधि के तौर पर उप अभियंता देवेन्द्र कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Govt Employees: सरकारी विभागों में और बढ़ने वाला है काम का बोझ, दिसंबर तक 21 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे रिटायर
12 कर्मकार प्रतिनिधि भी शामिल
कमेटी में कर्मकार प्रतिनिधियों के रूप में संजय चौधरी, कमलेश नागपुरे, विजय सिंह रावत, नितिन कोंडे, एचके सिंह, जितेन्द्र सिंह, रामनारायण गिरी, विशाल वाणी, सैयद शाहिद अली, लोकेन्द्र सिंह शेखावत, राजेश शुक्ला और मिथिलेश कुमार तिवारी को सदस्य बनाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhopal Power Cut: राजधानी में 23 अक्टूबर को 7 घंटे तक की बिजली कटौती, होशंगाबाद रोड-बैरागढ़ समेत 25 इलाकों में असर
हर एक-दो साल में होता है बदलाव
भेल की प्लांट कमेटी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कमेटी में कार्यकारी निदेशक और महाप्रबंधकों के साथ यूनियन के 12 सदस्य शामिल होते हैं। कमेटी में आमतौर पर हर एक-दो साल में बदलाव किया जाता है। इस बार भी यूनियन ने अपने प्रतिनिधियों में फेरबदल किया है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें- https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk