Bhay 2 OTT Release: गौरव तिवारी की 'मर्डर मिस्ट्री' का खुलेगा राज, कब आएगा पैरानॉर्मल थ्रिलर का सीजन 2? - bhay 2 ott release paranormal investigator gaurav tiwari death reason in show in new season come this date

Published on 29 सित॰ 2026

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अभिनेता करण टैकर की हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री के सीजन 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है।

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. ओटीटी पर लौटेगी भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री

  2. भय सीजन 2 की रिलीज को लेकर आया अपडेट

  3. कब और कहां स्ट्रीम होगी भय सीजन 2

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की अब तक सबसे बेहतरीन हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री के सीजन को फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि अभिनेता करण टैकर की लोकप्रिय सीरीज भय के सीजन 2 की रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री 2 (Bhay Season 2) के लिए मेकर्स ने सारी तैयारी कर ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भय 2 को ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। 

ओटीटी पर कहां आएगी भय सीजन 2

बीते साल भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इस सीरीज ने ऑडियंस और क्रिटिक्स का दिल जीता था, जिसके चलते इसको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। एक हॉरर थ्रिलर के तौर पर भय ने सही मायनों में सभी को भयभीत किया था और पहला सीजन सफल रहा। 

यह भी पढ़ें- Bhay के सेट पर Kalki Coechlin के साथ हुई भूतिया घटना, एक्ट्रेस ने सुनाया खौफनाक किस्सा

BHAY

अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि मेकर्स ने भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री सीजन 2 के लिए तैयारी कर ली है और सीरीज के दूसरे सीजन का काम आधे से अधिक पूरा हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर माइटी मोशन पिक्चर अपने सुपरनैचुरल थ्रिलर भय– ए गौरव तिवारी मिस्ट्री के दूसरे सीजन की तैयारी कर ली है। उम्मीद है कि नया सीजन जनवरी 2027 के बीच में शुरू हो जाएगा।

bhay SEASON 2

मिली जानकारी के मुताबिक सीजन 2 में उस दुनिया को और गहराई से दिखाया जाएगा, जिसमें मेकर्स नए अनसुलझे मामलों और पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन पर काम करेंगे। नया सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पहला चैप्टर खत्म हुआ था या फिर कोई बिल्कुल नया मामला दिखाया जाएगा। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बात की जाए भय 2 की ओटीटी रिलीज के बारे में तो करण टैकर की इस पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज को एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर जनवरी 2027 के मध्य में ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।

क्या होगी भय 2 की कहानी?

बता दें कि भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री के पहले सीजन की कहानी गौरव तिवारी की रहस्यमयी तरीके हुई मौत पर खत्म होती है। ऐसे में अुनमान लगाया जा रहा है कि भय सीजन 2 में इसी कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। मालूम हो कि गौरव तिवारी भारत के मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर थे।