Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting : जिस तिरंगे का कभी किया विरोध, आज उसी को दी सलामी! 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाया आजादी का जश्न

Published on 15 अग॰ 2026

उत्तर बस्तर कांकेर के भानुप्रतापपुर में स्वतंत्रता दिवस पर बदलाव की बेहद खास तस्वीर सामने आई। मुल्ला कैंप में 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ ध्वजारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। कभी हिंसा के रास्ते पर रहे इन लोगों का मुख्यधारा में लौटकर आजादी का पर्व मनाना क्षेत्र में शांति और बदलाव का संदेश माना जा रहा है।

Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting : जिस तिरंगे का कभी किया विरोध, आज उसी को दी सलामी! 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस के साथ मनाया आजादी का जश्न

Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting / Image Source : FILE

Modified Date: August 15, 2026 / 11:58 pm IST

Published Date: August 15, 2026 7:37 pm IST

HIGHLIGHTS

  • भानुप्रतापपुर के मुल्ला कैंप में 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाया।
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ ध्वजारोहण में हिस्सा लिया।
  • तिरंगे को सलामी देने की तस्वीर को क्षेत्र में शांति और बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting :  छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न ऐतिहासिक और बेहद खास बन गया। कभी बंदूक के साये में रहने वाले और राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करने वाले 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर आजादी का पर्व मनाया और तिरंगे को सलामी दी।

पुलिस के साथ 27 लोगों ने किया ध्वजारोहण

भानुप्रतापपुर स्थित मुल्ला कैंप में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आत्मसमर्पित नक्सली मुख्यधारा के गवाह बने। उन्होंने पुलिस जवानों के साथ मिलकर ध्वजारोहण में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

तिरंगे के नीचे खड़े होना क्षेत्र में शांति का संकेत

देश भर में जहां आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर के इस कैंप में कभी नक्सलवाद की राह पर चलने वाले लोगों का तिरंगे के नीचे खड़े होना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बदलाव का एक बड़ा संदेश दे गया। मुल्ला कैंप में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा तिरंगा फहराना हिंसा का रास्ता छोड़ देश की मुख्यधारा में लौटने की एक मजबूत तस्वीर पेश करता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group

  • Swarna Sharada Scholarship 2026: “नक्सल मुक्ति के बाद आजादी की सांस ले रहा बस्तर.. यहां से मेरा खास लगाव”.. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप समारोह में सुनें IBC24 के डायरेक्टर दिनेश गोयल का सम्बोधन
  • IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, बताया क्यों निकाली थी तिरंगा यात्रा, यहां देखे लाइव कार्यक्रम 
  • Retirement Age Hike 2026 Announcement: इतने साल के लिए टल गया रिटायरमेंट.. अब इस तारीख तक नहीं होगी सेवानिवृत्ति, CM ने किया बड़ा ऐलान

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: From Guns to the Tricolour: 27 Surrendered Naxals Celebrate Independence Day with Police in Bastar

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads