Bhanadara News: सड़कों पर बैठे लावारिस मवेशियों से परेशान तुमसरवासी, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग| Navbharat Live

Published on 20 जुल॰ 2026

Bhandara News: सड़कों पर बैठे लावारिस मवेशियों से परेशान तुमसरवासी, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

सार

Tumsar Stray Cattle: तुमसर शहर में लावारिस मवेशियों और गलत पार्किंग के कारण संकरी सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। नागरिकों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

tumsar stray cattle traffic problem road safety

तुमसर लावारिस मवेशी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Traffic Problem Tumsar: गत अनेक माह से लावारिस जानवरों की ओर नप प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बावजूद अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने से अब तक अनेक लोग दुर्घटना ग्रस्त हुए हैं। यदि इसी तरह से अनदेखी की गई तो भविष्य में भी दुर्घटनाओं को टाला नहीं जा सकता है। शहर के नागरिक वाहनों की गलत तरीके की पार्किंग व मार्ग पर खड़े मवेशियों से परेशान हो रहे हैं।

मार्ग के दोनों ओर दुपहिया वाहन व मार्ग के बीचों बीच में खड़े मवेशियों से नागरिक डर रहे हैं। बीच मार्ग पर मवेशी के झुंड को देखकर नागरिक मार्ग पार नहीं कर पाते। मार्ग पर खड़े मवेशी अगर थोड़ी भी हलचल कर दें तो उनके सींग से कोई भी घायल हो सकता है। उनका झुंड आपस में कब भिड़ जाए, यह कहा नहीं जा सकता जिससे नागरिकों के मन में मवेशियों को देखकर डर बना रहता है।

संकरी सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा

ऐसा नजारा शहर के हर क्षेत्र में देखने मिलता है। शहर के राजमार्ग पर मवेशियों के बैठे तथा खड़े हुए देखने मिलते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। शहर के मार्ग वैसे भी संकरे हैं और उसमें भी गलत पार्किंग व मवेशियों के झुंड नागरिकों के लिए भारी परेशानी का कारण बने रहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मार्ग पर काले रंग के मवेशी रात के समय सही तरीके से दिखाई नहीं देते जिससे दुर्घटना होने का डर अधिक बना रहता है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के पशुपालकों की गैर जिम्मेदारी के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक गायों को भटकने के लिए खुला छोड़ देते हैं।

वाहन चालकों के लिए बढ़ा जोखिम

जिसमें सांड, श्वान तथा अन्य मवेशियों का भी समावेश होता है। इसके चलते बड़ी संख्या में मवेशी नगर की गलियों व बाजारों में दिनभर घूमते रहते है। बड़ी संख्या में मवेशी शहर की सड़कों पर दिनरात भटकते व बैठे रहते हैं। इस कारण कई बार आवागमन अवरुद्ध हो जाता है।

ये भी पढे़: किसानों के लिए बड़ी राहत: 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी, चंद्रपुर के 72 हजार किसान होंगे लाभान्वित

मवेशियों के कारण वाहन चालकों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसे लेकर कई बार लोगों ने शिकायत की लेकिन कर्मचारी इस पर जरा भी ध्यान देने को तैयार नहीं हैं। इसके चलते नागरिक परेशानी उठाने को मजबूर हैं।

तुमसर में नगर परिषद से कार्रवाई की मांग

मवेशियों का बंदोबस्त करना आवश्यक है। सामाजिक कार्यकर्ता बंटी भुरे ने कहा कि, शहर के नागरिकों द्वारा गलत तरीके से पार्किंग एवं मार्ग पर खड़े मवेशियों के कारण एक्सीडेंट होते हैं, उन पर अंकुश लगाना चाहिए। राजमार्ग पर अचानक मवेशियों के आ जाने से डर बना रहता है। बच्चे एवं महिलाओं को खासकर काफी डर रहता है। लावारिस मवेशियों का बंदोबस्त करना चाहिए।

Follow Navbharatlive whatsapp