Batwara 1947 BO Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने किया निराश, जानें पहले दिन कितनी हुई कमाई

Published on 15 अग॰ 2026

Time Published: Saturday, August 15, 2026, 14:02 [IST]

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर देशभक्ति से भरी हुई फिल्म देने के बाद से सनी देओल से लोगों की उम्मीदें अब काफी ज्यादा हो गई हैं। ऐसे में गत 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म से मेकर्स से लेकर सनी देओल के फैंस तक को काफी उम्मीदें थीं लेकिन सब पर पानी फिर गया।

'बंटवारा 1947' की निराशाजनक ओपनिंग
कुछ समय पहले ही सनी देओल की 'जाट' और फिर 'बॉर्डर 2' मूवीज रिलीज हुई थीं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। वहीं अब सनी देओल अपनी मच अवेटेड पीरियड ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ सिनेमाघरों में पहुंचे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था जिसके बाद लग रहा था कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म करेगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

Batwara 1947 Box Office

'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' का क्लैश

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' मूवी से क्लैश इसे भारी पड़ गया और इसी के साथ 'बंटवारा 1947' फिल्म की शुरुआत काफी निराशाजनक रही। आइए आपको बताते हैं कि सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' ने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन किया है।

'बंटवारा 1947' ने कितने करोड़ से की है ओपनिंग

-फिल्म 'बंटवारा 1947' को एडवांस बुकिंग में भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' मूवी से प्री सेल में ही पिछड़ गई थी। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिव्यू मिला है। फिल्म की स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी काफी तारीफ हो रही है लेकिन सनी देओल इस बार 'बंटवारा 1947' कोई खास जादू नहीं चला पाए। फिल्म की कमाई के पहले दिन के आंकड़े काफी निराश कर देने वाले हैं।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 6.55 करोड़ रुपये रहा है। ऐसे में ये फिल्म फिलहाल 'आवारापन 2' से काफी पिछड़ी हुई है।

वीकेंड पर कमाई में आ सकता है उछाल

-'बंटवारा 1947' की ओपनिंग खास नहीं रही है। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आ सकती है। हालांकि आवारापन 2 के साथ टफ कंप्टीशन के चलते देखने वाली बात होगी कि 'बंटवारा 1947' शनिवार और रविवार की छुट्टी पर कितना कलेक्शन कर पाती है।

-आपको बता दें कि सनी देओल की, साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर' सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी साबित हुई है। बॉलीवुड हंगामा के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'गदर' ने साल 2003 में पहले दिन 40 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

-वहीं साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'जाट' ने ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ रुपए कमाए थे। जनवरी 2026 में रिलीज हुई सनी देओल की 'बॉर्डर 2' मूवी ने 32.10 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। वहीं 'बंटवारा 1947' सनी देओल की इन तीनों फिल्मों से पीछे रह गई है।

फिल्म 'बंटवारा 1947' की दमदार स्टारकास्ट

'बंटवारा 1947' को बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म विभाजन के समय पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल ने एक मुस्लिम शख्स सिंकदर मिर्जा का किरदार निभाया है।