Bank Holidays: इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें किस-किस दिन रहेगी छुट्टी

Published on 23 अग॰ 2026

Aug 23, 2026 12:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Bank Holidays Week: रक्षा बंधन जैसे प्रमुख त्योहार की वजह से इस हफ्ते बैंक 5 दिन बंद रहेगा
  • इसमें रविवार की भी छुट्टी शामिल है
Bank Holidays

Bank Holidays: इस सप्ताह 5 दिन बंद रहेगा बैंक

Bank Holidays Week: बैंक हॉलीडे के लिहाज से यह हफ्ता काफी महत्वपूर्ण है। रक्षा बंधन जैसा प्रमुख त्योहार इसी सप्ताह है। तो वहीं महीने के चौथे शनिवार की वजह से 29 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। इस सप्ताह कुल 5 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते किस दिन कहां बैंक बंद रहेंगे।

25 अगस्त 2026

इस दिन कोच्चि और तिरुअनंतपुरम् में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। इन राज्यों में ओनम और मिलाद-ई-शरीफ के त्योहार मनाए जाएंगे। जिसकी वजह से बैंक में काम-काज नहीं होगा।

26 अगस्त 2026

ईद-ए-मिलाद, वाराफात, मिलाद-उन-नबी की वजह से देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 26 अगस्त को बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, हैदराबाद, इम्फाल. जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुतअनंपुरम् और विजयवाड़ा में बैंक कर्मियों की छु्ट्टी रहेगी।

28 अगस्त 2026

अहमदाबाद, भोपाल, देहरादुन, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर, तिरुअनंतपुरम् में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन रक्षा बंधन, श्रीनारायण जयंती के त्योहार की वजह से छुट्टी रहेगी।

29 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार और 30 अगस्त 2026 को रविवार को बैंक बंद रहेगा।

सितंबर में कब-कब बंद रहेगा बैंक (Bank Holidays in September)

4 सितंबर जन्माष्टमी के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेगा। अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ में इस दिन बैंक बंद रहेगा। 12 सितंबर को गुवाहाटी में बैंक बंद रहेगा। 14 सितंबर बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेगा। इस दिन गणेश चतुर्थी को त्योहार मनाया जाएगा।

21, 22, 23 और 25 सितंबर को बैंक बंद रहेगा। बता दें, 12 और 26 सितंबर को शनिवार बैंक बंद रहेगा। वहीं, 6 सितंबर, 13 सितंबर, 20 सितंबर और 27 सितंबर को बैंक बंद रहेगा।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less