Balrampur Rishwat Case: बलरामपुर में नागरिक आपूर्ति अधिकारी 22 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

Published on 29 सित॰ 2026

Balrampur Rishwat Case:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुरजिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB (Anti Corruption Bureau) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नागरिक आपूर्ति विभाग के संयुक्त कार्यालय में छापा मारकर अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार (Balrampur Rishwat Case) किया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। Balrampur ACB Action (बलरामपुर ACB कार्रवाई) को लेकर पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गई है। (Balrampur ACB Action)

Balrampur ACB Action: नागरिक आपूर्ति विभाग का अधिकारी 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार#BalrampurNews#ACBAction#ChhattisgarhNews#BriberyCase#CGNews#CorruptionCasepic.twitter.com/8NK91D4czU

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 29, 2026

22 हजार लेते पकड़ाया अफसर

जानकारी के मुताबिक, ACB टीम ने अचानक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नागरिक आपूर्ति अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपए की रिश्वत की रकम के साथ पकड़ा गया। Balrampur ACB Action के तहत टीम ने मौके से संबंधित दस्तावेज और अन्य जरूरी जानकारी भी जुटाई है।

बंद कमरे में अधिकारी से पूछताछ

कार्रवाई के बाद ACB की टीम ने अधिकारी विद्यासागर गोपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी और इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका क्या है। Balrampur Bribe Case (बलरामपुर रिश्वत मामला) की जांच अभी जारी है।

कार्यालय में मचा हड़कंप

ACB की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही नागरिक आपूर्ति विभाग के कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। छत्तीसगढ़ ACB कार्रवाई के तहत टीम आगे की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

फिलहाल ACB जांच जारी है। टीम रिश्वत लेने के कारण, लेन-देन से जुड़े सबूत और पूरे मामले (Balrampur Rishwat Case)  की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Raipur GST Raid: रायपुर में अविनाश बिल्डर्स के ठिकानों पर GST का छापा, बड़ी संख्या में दस्तावेज, बोगस बिल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

लेखक