Balcony Moss Removal: बालकनी या गार्डन में बारिश के कारण जम गई काई? सफाई के लिए आजमाएं ये 5 टिप्स

Published on 29 अग॰ 2026

Balcony moss cleaning tips: बारिश में बालकनी या गार्डन में जम गई है काई? जानें सिरका, बेकिंग सोडा, ब्रश और गर्म पानी की मदद से काई साफ करने के आसान घरेलू टिप्स।

बारिश का मौसम में भले ही ठंडक और हरियाली लेकर आता हो लेकिन नमी के कारण काई की समस्या बढ़ जाती है। गार्डन सीढ़ियों से लगाकर फर्श पर काई जमने लगती है। इस कारण से फर्श चिकनी और फिसलन भरी हो जाती है। आप सिंपल टिप्स की मदद से इन्हें साफ कर सकते हैं। जानिए बालकनी या फर्श की काई को कैसे सिंपल टिप्स की मदद से साफ किया जा सकता है।

बायोलॉजिकल वॉशिंग पाउडर

जिस भी एरिया में काई लगी हुई है, वहां पर आपको कठोर ब्रिसल वाले ब्रश की मदद से काई की सफाई करनी चाहिए। सबसे पहले बायोलॉजिकल वॉशिंग पाउडर का छिड़काव करें। कुछ देर पाउडर के ब्राउन होने का इंतजार करें। कोनों और फर्श की दरारों में जमी काई को अच्छी तरह से रगड़कर साफ करें। ऐसा करने से आसानी से काई हट जाएगी और आप पानी की मदद से फर्श क्लीन कर पाएंगे।

इस्तेमाल करें सफेद सिरका और पानी का घोल

सफेद सिरका और पानी के घोल को मिक्स कर लें और काई वाले स्थान में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। सिरका प्राकृतिक पत्थर जैसे मार्बल या कुछ संवेदनशील सतहों पर यूज न करें। आप टाइल्स में इसे डाल सकते हैं।

बेकिंग सोडा से करें सफाई

क्लीनिंग के बाद भी अगर काई साफ नहीं होती है, तो बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं। काई वाली जगह पर बेकिंग सोडा छिड़कें और थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़ें। फिर पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। बेकिंग सोडा छिड़कें और थोड़ी देर बाद ब्रश से रगड़ें। फिर पानी से अच्छी तरह साफ कर लें।

और पढ़ें: बिना बीज के भी उगा सकते हैं ये 5 सब्जियां, घर पर ऐसे तैयार करें किचन गार्डन

गर्म पानी से करें क्लीनिंग

काई की हल्की परत को हटाने के लिए आप उबला हुआ गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्म पानी को काई वाले हिस्से पर डालने के बाद ब्रश से फर्श क्लीन करें। इसके बाद छाड़ू वाले हिस्से से साफ कर लें।

धूप और हवा का दें स्थान

जहां लगातार नमी रहती है वहां दोबारा काई जमने के चांसेज बहुत होते हैं। एक बार काई को साफ करने के बाद संभव हो तो गमलों और सामान को इस तरह रखें कि फर्श पर हवा और धूप पहुंच सके। पौधों को बहुत ज्यादा घना नहीं होना चाहिए। आप चाहे, कटाई छंटाई भी कर सकते हैं।

और पढ़ें: गुड़हल की कटिंग लगाने का सही तरीका क्या है? मिट्टी, पानी और धूप का रखें ऐसा बैलेंस